हेल्थ

अगर आप भी है वेजीटेरियन तो खाएं यह हाई प्रोटीन नाश्ता, मिलेगी अंडा- चिकन जैसी ताकत

High-Protein Breakfast:  हेल्दी लाइफस्टाइल हर कोई चाहता है लेकिन ये भागदौड़ जीवनशैली में टाइम कम और काम ज्यादा होता है. व्यस्त शेड्यूल में सबसे ज्यादा दिक्कत आती है खाने की. हर रोज सुबह- सुबह सोचना पड़ता है कि सुबह नाश्ते में क्या बनाया जाए. इसी कड़ी में आज का आर्टिकल आपके बेहद काम आने वाला है. आज हम आपको हाई- प्रोटीन ब्रेकफास्ट की रेसिपी बताएंगे. जो झटपट तैयार हो जाएगा और इसमें हाई प्रोटीन भी मिलेगा.

हाई प्रोटीन ब्रेकफॉस्ट

1. झटपट मूंग चना चाट

सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में उबली या हल्की भुनी हुई मूंगफली डालें. अब इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से टॉस करें. इस मिश्रण में चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और सादा नमक स्वादानुसार मिलाएं. अब ऊपर से ताजा नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.आपकी प्रोटीन से भरपूर, चटपटी मूंगफली चाट तैयार है. इसे बारीक सेव या अनार के दानों से गार्निश करके तुरंत सर्व करें.

2. पनीर ठेचा

सबसे पहले एक पैन में बिना तेल के हरी मिर्च और लहसुन की कलियों को हल्का भूरा होने तक भून लें. फिर मिर्च और लहसुन को भुनी हुई मूंगफली के साथ सिलबट्टे में दरदरा कूट लें. इस मिश्रण को मिक्सी में ना पीसे इसे दरदरा ही रखें. इसके बाद एक पैन में आलिव ऑयल, सरसों का तेल या घी गर्म करें. इसमें राई और जीरा चटकाएं. इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज डालें और हल्का गुलाबी होने तक भूनें. जब प्याज अच्छी तरह से भून जाए तो इसमें कुटा हुआ हरी मिर्च-लहसुन, मूंगफली का ठेचा डालें और 2 मिनट तक चलाएं. जब मसालों से सोंधी खुशबू आने लगे, तो इसमें मैश किया हुआ पनीर और स्वादानुसार नमक मिला दें.

यह भी पढ़े: हर गुस्सा जिद नहीं, बच्चों में दिखें ये 6 लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं एंग्जायटी-डिप्रेशन के संकेत

पनीर को मसालों के साथ अच्छी तरह मिक्स करें और गैस को मिडियम करके 3 से 4 मिनट तक पकाएं. आखिरी में गैस बंद करके ऊपर से ताजा हरा धनिया और थोड़ा सा नींबू का रस निचोड़ें. आपका गर्मा-गर्म स्पाइसी पनीर ठेचा सर्व करें. आप इसे रोटी, पराठा या फिर ब्रेड के साथ खा लें.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

25 minutes ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

37 minutes ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

55 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

55 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

55 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

56 minutes ago