हार्दिक पांड्या (सोर्स-X)
IND vs ENG World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे और टीम से बाहर हो गए थे. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी नहीं खेल सके थे. जिसके चलते उस मैच में हार्दिक पांड्या की कमी महसूस हुई थी. वहीं अब इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पांड्या को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट को लेकर बड़ी बात कही है.
बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि, उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. ऐसे में अभी उनके रिप्लेसमेंट जैसी चीजों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है. फिलहाल उन्हें इलाज के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी में भर्ती किया गया है. उम्मीद है कि वह जल्द ठीक होकर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे. पांड्या के रिप्लेसमेंट को लेकर अधिकारी ने कहा कि उनके पैर में सिर्फ मोच आई है. ऐसे में वह जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं. उनके रिप्लेसमेंट का कोई सवाल ही नहीं बनता है.
ये भी पढ़ें- PAK vs AFG: पाकिस्तान पर जीत के बाद राशिद खान संग खूब झूमे इरफान पठान, वायरल वीडियो ने लगाई आग
बीसीसीआई की ओर से मिली जानकारी से टीम इंडिया और क्रिकेट फैंस ने राहत की सांस ली होगी. हार्दिक पांड्या का डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ खेलना जरूरी है. टीम इंडिया अगल इंग्लैंड को अगले मैच में हरा देती है तो उसकी सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी. भारतीय टीम अभी तक अपने पांच मैच में जीत दर्ज कर चुकी है. ऐसे में अगर उसे इंग्लैंड के खिलाफ भी जीत मिलती है तो वो लगातार छठा मुकाबला जीतने वाली टीम बन जाएगी. प्वाइंट टेबल की बात करें तो टीम इंडिया इस समय प्वाइंट टेबल में पांच मैच में जीत दर्ज कर पहले स्थान पर बनी हुई है. अगल वह एक मैच और जीत लेता है तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना काफी आसान हो जाएगा. वहीं दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम बनी हुई है. न्यूजीलैंड की टीम को अभी तक सिर्फ भारत के हाथों ही हार मिली है.
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…