देश

UP News: आजम खान के बेटे अब्दुल्ला का नया ठिकाना…जेल की बैरक नंबर 21, सपा नेताओं को नहीं दी गई मिलने की इजाजत

Abdullah Azam In Jail: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल की बैरक नम्बर 21 में रखा गया है. सोमवार को अब्दुल्ला से मिलने के लिए मौसा-मौसी पहुंचे थे. इस दौरान सभी के चेहरे पर दुख साफ झलक रहा था. बता दें कि रविवार की सुबह ही रामपुर (Rampur) की जेल से हरदोई जिला कारागार में अब्दुल्ला आजम को शिफ्ट किया गया है तो वहीं उनके पिता आजम खान को एक बार फिर से सीतापुर की जेल में भेजा गया है.

वहीं खबर सामने आ रही है कि अब्दुल्ला आजम ने खुद से मिलने के लिए जेल प्रशासन को दस लोगों के नाम की एक सूची दी है. फिलहाल जो सूची अब्दुल्ला आजम ने दी है, उसमें हरदोई के किसी सपा नेता का नाम नहीं फिलहाल शामिल नहीं है. तो वहीं बताया जा रहा है कि कुछ सपा नेता अब्दुल्ला आजम से मिलने के लिए पहुंचे थे लेकिन जेल प्रशासन ने मिलने से रोक दिया था. इस पर सपा नेता मायूस होकर लौट गए थे तो वहीं जिला कारागार  प्रभारी अधीक्षक ने अब्दुल्ला की मौसी और मौसा को उनसे मिलने की अनुमति दे दी थी. बता दें कि आजम खान की ससुराल हरदोई के बिलग्राम कस्बे में ही है. इसलिए जब हरदोई की जेल में अब्दुल्ला आजम को शिफ्ट किया गया तो माना जा रहा था कि बड़ी संख्या में उनके रिश्तेदार अब्दुल्ला से मिलने के लिए पहुंच सकते हैं. हालांकि कड़ी सुरक्षा के बीच अब्दुल्ला को रखा गया है और बहुत अधिक लोगों से मुलाकात के लिए अनुमति नहीं दी जा रही है.

ये भी पढ़ें- “आजम खान के परिवार को प्रताड़ित करने का चल रहा कुचक्र”, अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किए जाने पर अखिलेश ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

सुबह 5 बजे निकाला गया था रामपुर जेल से

बता दें कि रविवार की सुबह 5 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच आजम खान के साथ ही अब्दुला आजम को रामपुर जिला कारागार से निकाला गया था और जहां अब्दुल्ला को हरदोई जिला कारागार में शिफ्ट किया गया तो वहीं उनके पिता को सीतापुर की जेल में रखा गया है. हालांकि इस दौरान पत्रकारों ने जब अब्दुल्ला आजम से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. आजम खान ने अपने एनकाउंटर को लेकर आशंका जताई, जिसको लेकर यूपी की सियासत गरम चल रही है.

इस मामले में हुई है पूरे परिवार को सजा

मालूम हो कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने 7-7 साल की सजा सुनाई है. सजा के बाद तीनों को रामपुर जेल में रखा गया था, लेकिन बाद में तीनों को अलग-अलग रखा गया है. अब्दुल्ला आजम को हरदोई, आजम खान को सीतापुर जेल में तो वहीं तंजीन फातिमा को रामपुर जेल में ही रखा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

38 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

45 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

51 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

1 hour ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

1 hour ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago