न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया (सोर्स-X)
NZ vs SL: वर्ल्ड कप 2023 में गुरुवार को न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कीवी टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और 46.4 ओवर में 171 रन पर ऑल आउट हो गई. टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 23.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 बना लिए और मैच को अपने नाम कर लिया. तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ड को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.
कीवी टीम अभी भी सेमीफाइनल की रेस में है. श्रीलंका टीम की वर्ल्ड कप में ये सातवीं हार मिली है. इसी के साथ वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका का सफर यहीं पर समाप्त हो गया है. न्यूजीलैंड के श्रीलंका पर जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान की टेंशन बढ़ गई है. अगर न्यूजीलैंड ये मुकाबला हार जाती तो पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता आसान हो जाता. अब अगर पाकिस्तान अपने आने वाले मैच में जीत दर्ज करती है तो भी उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना कम है.
श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीन रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. पथुम निसंका 2 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं कुसल परेरा ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 28 गेंदों में 2 छक्के और 9 चौके की मदद से 51 रनों की पारी खेली. इसके अलावा महीश तीक्षणा 38 बनाकर नाबाद लौटे. वो टीम की ओर से दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. श्रीलंका के 6 खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सके. इस तरह से पूरी टीम 46.4 ओवर में 171 रन पर ऑल आउट हो गई.
टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 23.2 ओवर में पांच विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया. डेवोन कॉन्वे ने 45 रन, डेरिल मिचेल (43 रन) और रचिन रविंद्र ने 42 रन की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान केन विलियमसन 14 रन मार्क चैपमैन ने 7 रन का योगदान दिया. ग्लेन फिलिप्स 17 रन और टॉम लैथम 2 रन बनाकर नाबाद लौटे. ट्रेंट बोल्ड ने तीन विकेट झटके. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.
डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट.
पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका.
ये भी पढ़ें- SL vs NZ: श्रीलंका ने कीवी टीम को 171 रन का दिया टारगेट, परेरा ने खेली तूफानी पारी
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…