देश

Parliament Winter Session: 4 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, महुआ मोइत्रा के खिलाफ हो सकता है बड़ा एक्शन

Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसको लेकर ऐलान किया है कि यह सत्र अगले महीने 4 दिसंबर से शुरू होगा और 17 दिसंबर तक चलेगा. संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह जानकारी अपने ‘एक्स’ (X) अकाउंट के माध्यम से दी है. बता दें कि संसदीय कार्रवाई के दौरान टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि विधायी कामकाज समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए उत्साहित हैं.

इस मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ लगे ‘पैसे लेकर प्रश्न पूछने’ के आरोपों से जुड़े मामले में लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट भी इस सत्र के दौरान सदन में पेश की जाएगी. समिति ने मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की अनुशंसा की है. ऐसे मे अब यह देखना दिलचस्प होगा कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ क्या एक्शन हो सकता है.

यह भी पढ़ें-Rajasthan Election: चुनाव के बीच बस से 50 लाख का लावारिस सोना बरामद, पुलिस ने किया जब्त

गृह मामलों पर हो सकता है काम

इस शीतकालीन सत्र की बात करें तो इसमें प्रमुख तौर पर आपराधिक कानूनों के स्थान पर लाए गए तीन प्रमुख विधेयकों पर चर्चा हो सकती है. बता दें कि हाल ही में गृह मामलों की स्थायी समिति ने तीन विधेयकों पर अपनी रिपोर्ट को स्वीकारा है. संसद में लंबित एक अन्य प्रमुख विधेयक मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ा है.

यह भी पढ़ें-Telangana: चुनावी रैली में ट्रक से गिरे बीआरएस नेता KTR राव, टला गया बड़ा हादसा, Video Viral

किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

गौरतलब है कि मानसून सत्र में पेश किए गए इस विधेयक को सरकार ने विपक्ष और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों के विरोध के बीच संसद के विशेष सत्र में पारित करने पर जोर नहीं दिया है. सरकार इस विधेयक के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों के दर्जे को कैबिनेट सचिव के बराबर लाना चाहती है. वर्तमान में उन्हें सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के बराबर का दर्जा प्राप्त है. ऐसे में यह संसद सत्र काफी हद तक सियासी सरगर्मी वाला भी हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

42 minutes ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

1 hour ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

1 hour ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

2 hours ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

3 hours ago