ICC World Cup 2023

NED vs SL: वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने दर्ज की पहली जीत, नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया

NED vs SL: लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का 19वां मैच नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया. जिसमें श्रीलंका ने नीदरलैंड को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज कर ली है. नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 49.4 ओवर में 262 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम इतने ही ओवर में 5 विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया. सदीरा समराविक्रमा प्लेयरऑफ द मैच बने.

श्रीलंका ने 5 विकेट से दर्ज की जीत

श्रीलंकाई पारी की शुरुआत करने पथुम निसंका और कुसल परेरा आए लेकिन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. पांचवें ओवर में परेरा 5 रन बनाकर आउट हो गये. इसके बाद दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कुसल मेंडिस भी 11 रन बनाकर जल्द ही पवेलियन लौट गये.

शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद सदीरा समराविक्रमा ने नाबाद 91 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने तक टिके रहे. चरिथ असलंका (40 रन), धनंजया डी सिल्वा (30 रन) और दुशान हेमन्था ने नाबाद चार बनाए.

नीदरलैंड ने बनाए 262 रन

नीदरलैंड की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और दो गेंद शेष रहते 262 रन पर ऑल आउट हो गई.  ऑलराउंडर साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट (70 रन) और लॉगन वान बीक ने 59 रनों की जोरदार पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. वहीं टीम के ओपनर विक्रमजीत सिंह और मैक्सओ डाउड एक बार फिर से टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए. दोनों बल्लेबाज नीदरलैंड को बेहतरीन शुरुआत नहीं दिला सके. विक्रमजीत सिंह 4 रन और मैक्सओ डाउड 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

ओपनर बल्लेबाजों ने फिर किया निराश

ऑलराउंडर साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट के 70 रन और लॉगन वान बीक के 59 रनों की बदौलत नीदरलैंड ने श्रीलंका के सामने 262 रन बनाए और टारगेट के लिए एक अच्छा स्कोर दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए. दोनों ओपनर फिर से निराश किया. बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गये पिछले मैच में भी ओपनर बल्लेबाजों ने टीम के लिए कुछ खास योगदान नहीं दिया था और सस्ते में आउट हो गये थे. लेकिन इसके बाद कप्तान ने पारी को संभाला और टारगेट के लिए अच्छा स्कोर खड़ा किया था. इस मैच में नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 38 रनों से हराकर टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया था.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: वर्ल्ड कप में आज श्रीलंका की नीदरलैंड से भिड़ंत, साउथ अफ्रीका के सामने होंगी इंग्लैंड की चुनौती

नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन

विक्रमजीत सिंह, मैक्सओ डाउड, कॉलिन एकरमैन, बास डे लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, तेजा निदमनुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), लॉगन वान बीक, रूलोफ वान डर मेर्व,आर्यन दत्त, पॉल वान मीकर.

श्रीलंका टीम की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसंका, कुसल  पहेरा,  कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डीसिल्वा, दुशान हेमन्था, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका.

– भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

9 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

21 minutes ago

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

34 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

39 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

55 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

1 hour ago