देश

Ghaziabad: “जय श्री राम” बोलने पर छात्र को मंच से उतारा, महिला प्रोफेसर ने लगाई फटकार, हिंदू संगठनों ने उठाई निलम्बन की मांग

Ghaziabad Video Viral: गाजियाबाद (Ghaziabad) के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के वायरल वीडियो को लेकर चौतरफा हंगामा खड़ा हो गया है. जानकारी सामने आ रही है कि कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान छात्र ने जय श्रीराम का नारा लगा दिया तो कार्यक्रम में मौजूद प्रोफेसर भड़क गईं और छात्र को फटकार लगाते हुए मंच से नीचे उतार दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद से हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया है और तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक यह वीडियो एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज से सामने आया है. बताया जा रहा है कि यहां पर इंडक्शन कार्यक्रम चल रहा था. इसी बीच एक छात्र मंच पर पहुंचा तो उपस्थित भीड़ से जय श्री राम की आवाजें आने लगी. इसी का जवाब देते हुए छात्र ने भी “जय श्री राम भाई” बोल दिया. छात्र का इतना कहना ही था कि वहां मौजूद स्टाफ में से एक महिला प्रोफेसर भड़क उठीं और छात्र को डांटते हुए मंच से नीचे उतार दिया और तमाम बातें सुना डाली. इसी के साथ महिला प्रोफेसर ने छात्र को डांटते हुए कहा कि, आपको यह मंच नारा लगाने के लिए दिया है? आपने जय श्रीराम कैसे बोला?

ये भी पढ़ें– “70 सालों से फिलिस्तीनियों के साथ हो रहा है जुल्म…”, इजरायल-हमास यद्ध के बीच शिया धर्म गुरु का बयान, खाड़ी देशों को बताया अमेरिका का गुलाम

इस पर छात्र ने इसका जवाब देते हुए कहा कि छात्रों की ओर से आवाजें आ रही थीं, इसी के बाद उसने जवाब में ये नारा लगा दिया है. इस पर महिला प्रोफेसर छात्र पर और नाराज हो गईं और उसे मंच से नीचे उतर जाने के लिए कहा. वहीं इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है, जिसक हिंदू संगठनों ने हंगामा खड़ा कर दिया है और प्रोफेसर को निलंबित करने की मांग की जा रही है. पूरे मामले को लेकर पुलिस भी जांच में जुट गई है. हालांकि इस वीडियो को लेकर न तो प्रोफेसर और न ही कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. यह वीडियो एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित नवरंग कार्यक्रम का बताया जा रहा है. कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी-अपनी रुचि के कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘क्या नया वाला iPhone है?’… मुस्करा कर बोली ‘हां’ और पलक झपकते ही उड़ गया 3 दिन पुराना iPhone 18 Pro

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक सवार बदमाशों ने शातिराना अंदाज़ में एक युवती…

44 seconds ago

क्या 4 टुकड़ों में बंटेगा उत्तर प्रदेश? राजभर के दावे ने 2027 के चुनाव से पहले बढ़ाई सियासी हलचल

UP Reorganisation: 2027 के चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान ने…

41 minutes ago

‘देश के लिए 1 मिनट में सब दान कर दूंगा..!’ बिहार के ‘गोल्डमैन’ ने ऐसा क्यों कहा? पहनते हैं 6.3 किलो सोना

बिहार के भोजपुर के प्रेम सिंह करीब 6.3 किलो सोना पहनने के लिए 'गोल्डमैन ऑफ…

58 minutes ago

कालकाजी मंदिर में टेका माथा, बाहर निकलते ही घिर गई मासूम! ‘नकली पुलिस’ बनकर आए 3 हैवानों ने किया गैंगरेप; देखें VIDEO

Delhi News: राजधानी दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप…

1 hour ago

Parivartini Ekadashi: दूर हुआ एकादशी की तारीख का कंफ्यूजन, जानें व्रत की सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त

परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर 2026 को रखा जाएगा, जबकि 23 सितंबर को द्वादशी…

2 hours ago

परिवर्तिनी एकादशी, श्रवण नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग! जानिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 को परिवर्तिनी एकादशी, श्रवण नक्षत्र और सुकर्मा योग का विशेष संयोग बन…

3 hours ago