इंग्लैंड के खिलाफ शॉर्ट खेलते अफगानिस्तान टीम के बल्लेबाज (सोर्स-X)
ENG vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 का 13वें मैच में आज इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम आमने सामने है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फ्लीडिंग चुनी. वहीं अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 284 रन पर ऑल आउट हो गई. अफगानिस्तान की ओर से ओपनर गुरबाज ने 80 रनों की तूफानी पारी खेली. अब इंग्लैंड के सामने 285 रनों का टारगेट है.
टॉस हारने के बाद अफगानिस्तान की टीम को बैटिंग करने का न्यौता मिला. रहमानउल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान ओपनिंग करने आए. दोनों बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान को अच्छी शुरूआत दी. दोनों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और अच्छी पार्टनर्शिप कर ली. 114 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान टीम को पहला झटका इब्राहिम जदरान के रूप में लगा. वो 28 रन बनाकर आउट हो गये. उसके बाद अगले ही ओवर में रहमत शाह 3 रन बनाकर आउट हो गये.कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी भी 14 रन बनाकर जल्द पवेलियन लौट गये.
अफगानिस्तान की ओर से अजमतउल्लाह ओमरजाई ने 19 रन और इकराम अलीखिल ने 58 रन जड़े. मोहम्मद नबी ने 9 रन राशिद खान ने 23 रन, मुजीब उर रहमान ने 28 रन और नवीन उल हक ने 5 रन बनाए. वहीं फजलहक फारूकी 2 रन बनाकर नाबाद लौटे.
अफगानिस्तान टीम के ओपनर बल्लेबाज रहमानउल्लाह गुरबाज और इकराम अलीखिल ने अर्धशतकीय पारी खेली. गुरबाज ने 57 गेंदों पर 80 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं इकराम अलीखिल ने भी 58 रनों की पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों की मदद से अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 286 रन का लक्ष्य दिया है.
इंग्लैंड टीम के आदिल रशीद ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. इसके अलावा मार्क वुड दो विकेट, रीस टॉप्ली, लियम लिविंगस्टन और जो रूट ने एक-एक विकेट लिए.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: बाबर आजम का फैन बॉय मोमेंट, King Kohli से मांगी जर्सी, भड़क गये वसीम अकरम
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन, क्रिस वोक्स, सैम करन, आदिल रशीद, मार्क वुड, रीस टॉप्ली.
रहमानउल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहीदी (कप्तान), अजमतउल्लाह ओमरजाई, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी.
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…