पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और उनकी पत्नी प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने तथा सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर चर्चा हुई. प्रिंस एलोइस की यह यात्रा भारत और लिकटेंस्टाइन के संबंधों के लिहाज से अहम मानी जा रही है.
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि हैदराबाद हाउस में दोनों अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर बातचीत हुई.
प्रधानमंत्री मोदी से मिलने से पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी प्रिंस एलोइस के साथ बैठक की. इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत और लिकटेंस्टाइन के संबंधों के साथ-साथ व्यापार और आर्थिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की.
जयशंकर ने एक्स पर लिखा कि लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस से मिलकर खुशी हुई. उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के बीच हुए व्यापार एवं आर्थिक भागीदारी समझौते (टेपा) से दोनों पक्षों के लिए नए अवसर सामने आए हैं. इससे कई क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
प्रिंस एलोइस का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में भी पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया.
इस मौके पर प्रिंस एलोइस ने भारत आने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि इतने अद्भुत देश की पहली राजकीय यात्रा पर आना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है. उन्होंने इस यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि लिकटेंस्टाइन भारत के साथ अपने संबंधों को कितनी अहमियत देता है.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता
भारत यात्रा के दौरान प्रिंस एलोइस का कार्यक्रम काफी व्यस्त है. मंगलवार को वह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी से भी मुलाकात करेंगे. इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ उनकी बैठक होगी. उनके सम्मान में आधिकारिक भोज का आयोजन भी किया गया है.
प्रिंस एलोइस सोमवार को गुजरात के वडोदरा से नई दिल्ली पहुंचे थे. हवाई अड्डे पर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिंह ने उनका स्वागत किया. इस यात्रा से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने की उम्मीद है.
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court On Rahul Gandhi case: गर्भवती पत्रकार को कथित तौर पर धक्का देने के…
सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…
करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…