देश भर में मानसून का भयंकर और खौफनाक रूप (Monsoon Update India) देखने को मिल रहा है. कहीं कुछ ही मिनटों की बारिश ने देश की राजधानी दिल्ली के दावों की हवा निकाल दी है, तो कहीं गुजरात और असम में जलप्रलय (Assam Flood) ने भारी तबाही मचा रखी है. देश के विभिन्न हिस्सों से आई रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ और मूसलाधार बारिश की वजह से अब तक 118 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने एक बार फिर 18 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात का भयंकर अलर्ट जारी कर दिया है.
देश की राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में बारिश शुरू होते ही स्थानीय प्रशासन की तैयारियों के परखच्चे उड़ गए हैं. महज कुछ ही मिनटों की मूसलाधार बारिश के बाद दिल्ली का प्रसिद्ध सदर बाजार इलाका समंदर बन गया. यहां सड़कों पर कमर तक पानी भर गया, जिससे छोटे-छोटे स्कूली बच्चे पानी में तैरते हुए स्कूल जाने को मजबूर दिखे. जलभराव के चलते पूरी दिल्ली में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और सड़कें जाम की चपेट में आ गई हैं.
देवभूमि उत्तराखंड में कुदरत का कहर जारी है. देहरादून-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर बने एक नए पुल का बड़ा हिस्सा मूसलाधार बारिश के तेज बहाव में ढह गया. पुल टूटने से हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है और मरम्मत का काम तेजी से जारी है.
राज्य में बिगड़ते हालात और बारिश के ‘ऑरेंज अलर्ट'(Heavy Rain alert india) को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए आज 28 जुलाई को देहरादून जिले के पहली से 12वीं तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का सख्त आदेश जारी किया है.
पूर्वोत्तर के राज्य असम में हालात बेकाबू हो चुके हैं. लगातार हो रही बारिश और नागालैंड के ऊपरी इलाकों में बादल फटने के कारण असम के 12 जिलों में विनाशकारी बाढ़ आ चुकी है. इस त्रासदी में अब तक 68 बेकसूर लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7 लाख से ज्यादा लोग अपना घर-बार छोड़कर रिलीफ कैंपों में रहने को मजबूर हैं. राजधानी गुवाहाटी में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने से बैंकिंग सेवाएं और एटीएम पूरी तरह ठप हो गए हैं.
ये भी पढ़ें- बिहार बंद में उपद्रव पर बड़ा एक्शन! 694 हिरासत में, 355 भेजे गए जेल; पथराव में BDO ने गंवाई आंख की रोशनी
पश्चिम भारत (Heavy Rain alert india) के गुजरात में बारिश ने पिछले 20 सालों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. अहमदाबाद समेत दक्षिण और मध्य गुजरात जलमग्न हैं. राज्य में बारिश और बाढ़ जनित हादसों में 50 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और कोस्ट गार्ड की मदद से 40,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. अहमदाबाद के कई इलाकों में पानी भरने से लगभग सभी मुख्य अंडरब्रिज बंद कर दिए गए हैं. आईएमडी ने सौराष्ट्र और उत्तरी गुजरात के लिए अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील बताए हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…