Bharat Express DD Free Dish

Gujarat flood

देशभर में मानसून ने तबाही मचा दी है. दिल्ली, उत्तराखंड, गुजरात और असम समेत कई राज्यों में बाढ़, जलभराव और हादसों में 118 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. आईएमडी ने अगले 48 घंटों के लिए 18 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

गुजरात के दक्षिण और मध्य इलाकों में मूसलाधार बारिश से वलसाड और नवसारी समेत कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं. पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम भूपेंद्र पटेल से बात कर स्थिति का जायजा लिया.

गुजरात में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति ने जीवन को काफी प्रभावित कर दिया है, और केंद्र सरकार द्वारा आश्वासन मिलने से राहत कार्यों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है.