देश

UP News: चुनावी ड्यूटी पर बलिया आए मिजोरम के जवानों ने तेजपत्ता समझ मटन में डाल दिया धतूरा, 11 की बिगड़ी तबीयत

लोकसभा चुनाव में मिजोरम से ड्यूटी करने के लिए बलिया पहुंचे मिजोरम आर्मी पुलिस के 11 जवानों की धतूरा खाने से हालत बिगड़ गई. सभी जवानों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर उनका इलाज चल रहा है.

मटन में डाल दिया धतूरा का पत्ता

मिली जानकारी के अनुसार, हल्दी थाना इलाके के अगरौली गांव में स्थित एक स्कूल में मिजोरम आर्मी पुलिस के 60 जवानों ने डेरा डाला था. मंगलवार (28 मई) को जवानों के लिए जब मटन बन रहा था, तभी धतूरा के पत्ते को तेजपत्ता समझ कर मटन में डाल दिया गया, जिसे खाने के बाद 11 जवानों की तबियत बिगड़ गई. जिसमें से 7 जवानों की हालत नाजुक होने के बाद अन्य साथियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया.

इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती

जवानों की तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर जवानों के इलाज की समुचित व्यवस्था कराई और उन्हें इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया. इंजेक्शन और दवा देने के बाद भी जब राहत नहीं मिली तो आइस पैक से सिकाई की गई.

यह भी पढ़ें- “रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग आपकी आंखों में धूल झोंकने की कोशिश करेंगे”, सीएम योगी बोले- दिल्ली के सिंहासन पर वही बैठेगा जो…

मिजोरम आर्मी पुलिस के एसआई प्रदीप केआर ने बताया कि लोकसभा चुनाव की ड्यूटी के लिए वे लोग बलिया आए हुए हैं. मटन बनने के दौरान धतूरा के पत्ते को तेजपत्ता समझ कर डाल दिया गया था. उसी के चलते 11 जवानों की तबियत बिगड़ गई थी. अब सभी की तबियत में सुधार है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

42 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago