बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 13 सितंबर तक के लिए बढ़ी.
आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद एवं दिल्ली महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार की पुलिस हिरासत तीन दिन के लिए बढ़ा दी गई है. पांच दिन की न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद उन्हें मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल की अदालत में पेश किया गया था. पुलिस ने पांच दिनों की हिरासत मांगी थी, लेकिन मजिस्ट्रेट ने तीन दिन का दिया. अब उन्हें 31 मई को पेश किया जाएगा.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर 13 मई को राज्यसभा सदस्य मालीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी. कुमार के वकील ने हिरासत में लेकर उनके मुवक्किल से पूछताछ करने का विरोध किया और कहा कि उसके पास मारपीट करने का कोई सूबत नहीं है.
सोमवार (27 मई) को कुमार की जमानत याचिका एक सत्र अदालत ने यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि प्रतीत होता है कि एफआईआर दर्ज कराने का मालीवाल का कोई पूर्व-नियोजित इरादा नहीं था. वैसे उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज नहीं किया जा सकता है. कुमार के खिलाफ 16 मई को आईपीसी की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…