11 years of Modi Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष उपलक्ष्य में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया.विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आशियाना स्थित आवास पर आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास गाथा,और दूरदर्शी, सर्व समावेशी नीतियों को देखकर हतप्रभ है, आज ग्लोबल विलेज का दौर है, हर व्यक्ति एक दूसरे को देख रहा है.विधायक ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स में प्राप्त ‘राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्टता’ सम्मान की ओर इशारा करते हुए कहा कि, लन्दन से लोग देख रहे हैं हिन्दुस्तान, यूपी और सरोजनीनगर में क्या हो रहा है, लोग सरोजनी नगर के विकास कार्यों की प्रशंसा कर रहे हैं.
डॉ. सिंह ने आगे जोड़ा पहले जिस ऐतिहासिक, चौदहवीं शताब्दी में बने हाउस हाउस ऑफ लॉर्ड्स में हिन्दुस्तान को गुलाम बनाने के कानून बनते थे आज वहां हमारे कार्यों की तारीफ की जा रही है, जो लोग पहले भारत पर शासन करने के कानून बनाते थे वे आज भारत के साथ अग्रीमेंट कर रहे हैं.प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच सबसे बड़ा ट्रेड अग्रीमेंट साइन हुआ है, जिसके फलस्वरूप भारत और यूके के बीच ट्रेड 5 लाख करोड़ से बढ़कर 12 लाख करोड़ होने जा रहा है.
आज भारत और यूके बराबरी पर है, आज वे हतप्रभ हैं कि कैसे महाकुम्भ के दौरान प्रयागराज में 65 करोड़ लोग आये, शान्तिपूर्वक, अपनी आस्था के अनुरूप स्नान करके चले गये, वे सनातन की शक्ति से आश्चर्य चकित हैं.केवल मई के महीने में देश में 19 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ, वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस बदलाव से हतप्रभ हैं, आज भारत यूके को पीछे छोड़ चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.वो हमारी इच्छाशक्ति के सामने नतमस्तक हैं, आज कोई आतंकवादी घटना घटती है तो भारत बॉर्डर पार करके जबाबी कार्यवाही करने की क्षमता रखता है.
वे भारत की आर्थिक शक्ति, राजनीतिक शक्ति, भारत की सनातन शक्ति और विश्व की सबसे बड़ी 18 करोड़ सदस्यों वाली भारतीय जनता पार्टी के सामने नतमस्तक हैं.सरोजनीनगर विधायक ने बताया कि, हमारी संवेदनशीलता, प्रकृति संरक्षण के प्रयास, नेट जीरो एमिशन, कार्बन उत्सर्जन रोकने के प्रयासों, रेनुएबल एनर्जी को बढ़ावा देने के प्रयासों, 50 प्रतिशत रेनुएबल एनर्जी के उपयोग, भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के संरक्षण के हमारे प्रयासों के प्रति वे नतमस्तक हैं.
ब्रेटन ने बन्दूक के दम पर दुनिया पर राज किया लेकिन आज वे सनातन की शक्ति वसुधैव कुटुम्बकम की विचारधारा के सामने नतमस्तक है.विधायक ने आगे जोड़ा इसी संकल्प के साथ हम सबको आगे बढ़ना है.सरोजनी नगर में ब्रह्मोस की फैक्ट्री लग रही है, अशोक लीलैंड की फैक्ट्री लग रही है, प्रदेश में एक्सप्रेस वे बन रहे हैं,आज भारत चंद्रयान, मंगलयान, इसरो की क्षमता से पूरा विश्व हतप्रभ है, आज हिन्दुस्तान के बारे में वैश्विक पटल पर सोच बदल चुकी है, आज विश्व देखता है भारत चौथी सबसे बड़ी आर्थिक और सैन्य शक्ति है, भारत दुनिया की अग्रणी राजनीतिक, सांस्कृतिक शक्ति है.
लंदन स्थित ऐतिहासिक हाउस ऑफ लॉर्ड्स, पैलेस ऑफ वेस्टमिन्स्टर में भारत-ब्रिटेन विधिक सहभागिता मंच द्वारा ‘राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्टता’ सम्मान से सम्मानित होने के उपरांत लखनऊ लौटने पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ.सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने उत्साह, प्रेम और गर्व के साथ अपने विधायक का अभिनंदन किया.इस अवसर पर विधायक डॉ. सिंह ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं है, यह हम सभी की साझा यात्रा, परिश्रम और संकल्प की स्वीकृति है.सरोजनीनगर मेरा अभिमान है, और मेरा प्रत्येक मान-सम्मान इस क्षेत्र की जनता को समर्पित है.
स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख श्री सुनील रावत, बंथरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रंजीत रावत, पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, ब्रजमोहन शर्मा, विमल तिवारी, कमलेश सिंह, आशीष गौतम, बृजेश धीमान, प्रदीप रावत, संजय श्रीवास्तव, अर्जुन रावत, पिंटू रावत, दीपेंद्र सिंह चौहान, राजीव कुमार मिश्रा, मनीष शुक्ला,आशीष पटेल, बिन्नी तिवारी, सोनू मिश्रा, रितेश तिवारी,सोनू माली, राजेंद्र यादव, गणेश जोशी, प्रेम सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह राणा, के. एन. पाठक, विसन दत्त जोशी, बी. एस. नेगी, अखिलेश सिंह, राहुल मिश्रा, सिद्धांत तिवारी, मोनू ठाकुर, ओम सोनी, राहुल सिंह, सुमित मिश्रा, शैलेन्द्र यादव, आकाश लोधी, विजय लोधी, रामबाबू लोधी, कुलदीप वर्मा, अमर आदेश, अमरजीत तिवारी, आदेश तिवारी सहित अनेक भाजपा नेता और नागरिक उपस्थित रहे.
-भारत एक्सप्रेस
Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…