देश

Karnataka News: स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही 12 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत

Karnataka News: कर्नाटक के बेल्लारी में 12 साल की बच्ची को अचानक से हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही विधायक और तहसीलदार अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की. यह मामला बेल्लारी के संदूर तालुका स्थित कलिंगेरी गांव का है, जहां 12 वर्षीय दीक्षा सहिप्रा स्कूल में 6वीं की छात्रा थीं. वह मंगलवार को स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी. दीक्षा घर पर ही बालों में कंघी कर रही थी, तभी वह अचानक से जमीन पर गिर पड़ी.

परिजनों ने आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया और आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. संदूर ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई. विधायक अन्नपूर्णा तुकाराम और तहसीलदार अनिल कुमार ने संदूर अस्पताल का दौरा किया और बच्ची के परिजनों से मुलाकात की.

दीक्षा की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. इस घटना के बाद दीक्षा के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातम का माहौल है.

अचानक हार्ट अटैक से हो रही हैं मौतें

बता दें कि इससे पहले भाजपा नेता राजवीर सिंह दिलेर का हार्ट अटैक से अचानक से निधन हो गया था. उनके पिता किशन लाल दिलेर भी हाथरस से सांसद रह चुके हैं. वहीं पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शादी से पहले कथित तौर पर हार्ट अटैक से दूल्हे की मौत हो गई थी.

शादी से पहले रस्म निभाने के दौरान दूल्हा मंदिर में पूजा कर बाहर आया और हांफने लगा. इसके बाद वह लड़खड़ाकर बेहोश होकर गिर पड़ा. शादी में आए मेहमानों ने सीपीआर दिया. रिस्पांस नहीं होने पर जसपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की उम्र महज 20 साल थी. वह बिजनौर के सीरावासूचंद गांव का रहने वाला था.


ये भी पढ़ें: Jammu Kashmr News: जम्मू-कश्मीर के डोडा में यात्रियों से भरी टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत और 17 घायल


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

33 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 hour ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

2 hours ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago