केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह.
CSC Foundation Day: केंद्र सरकार की ‘डिजिटल इंडिया’ पहल का प्रमुख हिस्सा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) अपना 16वां स्थापना दिवस 16 जुलाई को दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में मनाएगा. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे.
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी उपस्थित रहेंगे. 2006 में शुरू हुआ सीएससी आज 6.5 लाख से अधिक केंद्रों के साथ दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल सेवा नेटवर्क में से एक है.
इस समारोह में CSC अपनी भविष्य की रणनीति का अनावरण करेगा, जिसमें एआई-आधारित सेवाएं, क्लाउड समाधान और डिजिटल आजीविका पर जोर होगा. इसका लक्ष्य सीएससी को ग्रामीण नवाचार और आत्मनिर्भर भारत का केंद्र बनाना है. राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर आयोजित समारोहों में वरिष्ठ अधिकारी, नीति निर्माता, उद्योग भागीदार और हजारों ग्राम स्तरीय उद्यमी (वीएलई) शामिल होंगे. उत्कृष्ट वीएलई और सामुदायिक नेताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा.
सहकारी समितियों के साथ सहयोग
2022 में CSC ने नाबार्ड और सहकारिता मंत्रालय के साथ एक ऐतिहासिक समझौता किया, जिसके तहत प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पीएसीएस) और लैम्प्स को सीएससी के रूप में कार्य करने की अनुमति दी गई. इस पहल ने ग्रामीण परिवारों को डिजिटल और वित्तीय सेवाओं से जोड़ा, जिससे प्रत्येक समिति के औसतन 500 सदस्यों को लाभ हुआ. यह सहयोग ग्रामीण सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण रहा है.
डिजिटल भारत की आधारशिला
सीएससी ने ग्रामीण भारत में डिजिटल पहुंच, वित्तीय समावेशन, स्वास्थ्य सेवा और आजीविका सहायता प्रदान कर महिलाओं, किसानों और वंचित समुदायों को सशक्त बनाया है. सीएससी अकादमी, ई-स्टोर और स्वयं सहायता समूहों के लिए विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से यह डिजिटल शिक्षा और ग्रामीण ई-कॉमर्स को बढ़ावा देता है. प्रत्येक सीएससी का संचालन वीएलई करते हैं, जो आधार, पैन कार्ड, बैंकिंग, बीमा, टेलीमेडिसिन, टेली-लॉ और बिल भुगतान जैसी सेवाएं प्रदान करते हैं. यह मॉडल सरकार और नागरिकों के बीच सेतु का काम करता है, जिससे डिजिटल शासन और समावेशी विकास को बल मिला है.
(न्यूज एजेंसी IANS से साभार)
Also Subscribe Bharat Express On Youtube
यह भी पढ़िए:AWL Agri Business ने Q1 FY26 में 21% रेवेन्यू ग्रोथ के साथ रिकॉर्ड की शानदार परफॉर्मेंस
UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…
Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…
Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर…
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…