योगगुरु स्वामी शिवानंद.
Swami Sivananda Yoga: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले सोशल मीडिया पर पद्म श्री शिवानंद स्वामी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में योग गुरु योग शिवानंद स्वामी योग कुछ आसन करते हुए नजर आ रहे हैं. 127 साल की उम्र में शिवानंद स्वामी का योग करना बड़े-बढ़े योगाचार्यों को भी हैरान कर रहा है. पद्म श्री शिवानंद स्वामी शरीर संचालन के जुड़े कुछ खास योग-व्यायाम करते दिख रहे है.
काशी के रहने वाले शिवानंद स्वामी के योग की चर्चा हर तरफ हो रही है. योगगुरु के नाम से विख्यात शिवानंद स्वामी को साल 2022 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद्म श्री से अलंकृत किया था. दो साल पहले जब योगगुरु शिवानंद स्वामी पद्म श्री सम्मान लेने के लिए पहुंचे थे तो उस वक्त पूरा दरबार हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था. इतना ही नहीं, उस वक्त प्रधानमंत्री मोदी भी उनके सामने नतमस्तक हो गए थे. उन्होंने झुककर उनका अभिवादन किया था.
हैरान करने वाली बात है कि दो साल पहले जब शिवानंद स्वामी 125 वर्ष के थे तो वे खुद पद्म श्री सम्मान लेने के लिए दिल्ली पहुंचे थे. योग और संयमित दिनचर्या से वे आज भी स्वस्थ हैं और अपने योग से लोगों को इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं. स्वामी शिवानंद का योग के प्रति समर्पण करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है.
काशी के रहने वाले शिवानंद स्वामी का जन्म 8 अगस्त 1896 को सिलेट हरिपुर गांव में हुआ था. यह गांव इस वक्त बांग्लादेश में है. स्वामी शिवानंद ने बचपन में ही अपने माता-पिता और बहन को खो दिया था. योग की शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्वामी शिवानंद बंगाल से काशी पहुंचे और वहां गुरु ओंकारानंद के सानिध्य में शिक्षा प्राप्त की. उन्हें योग और ध्यान में निपुणता प्राप्त है. भारत जब आजाद हुआ तब उनकी आयु करीब 50 वर्ष की थी.
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…