प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (28 अप्रैल) को राष्ट्रपति भवन में आयोजित ने पद्म सम्मान समारोह में भाग लिया. इस अवसर पर देश के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ठ काम करने के लिए नागिरकों को पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभुषण अवार्ड से सम्मानित किया गया. सोमवार को प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “नागरिक अलंकरण समारोह-I में भाग लिया, जहां पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए. सभी क्षेत्रों के उत्कृष्ट व्यक्तियों को उनकी सेवा और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया.”
राष्ट्रपति भवन में कुल 139 लोगों को कला, चिकित्सा, खेल, सामाजिक कार्य, साहित्य, विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें 7 व्यक्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया. पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं, 10 विदेशी नागरिक (जिसमें एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई शामिल हैं) और 13 मरणोपरांत सम्मानित व्यक्ति शामिल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले युग्म (वाईयूजीएम) कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इसकी जानकारी दी है. युग्म का अर्थ “सम्मिलन” होता है. यह अपनी तरह का पहला रणनीतिक सम्मेलन है, जिसमें सरकार, शिक्षा जगत, उद्योग और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के अग्रणी नेता एक मंच पर एकत्र होंगे.
इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य भारत के नवाचार सफर को और मजबूती देना है. वाधवानी फाउंडेशन और सरकारी संस्थानों के संयुक्त निवेश से संचालित लगभग 1,400 करोड़ रुपये की सहयोगी परियोजनाओं के माध्यम से इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Bengaluru Rent 2BHK : बेंगलुरु में एक रेडिट यूजर ने ₹70,000 मासिक किराए वाले 2BHK…
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…