Bharat Express DD Free Dish

राष्ट्रपति भवन में 139 लोगों को पद्म सम्मान से किया गया सम्मानित… PM Modi रहे मौजूद

राष्ट्रपति भवन में कुल 139 लोगों को कला, चिकित्सा, खेल, सामाजिक कार्य, साहित्य, विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें 7 व्यक्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (28 अप्रैल) को राष्ट्रपति भवन में आयोजित ने पद्म सम्मान समारोह में भाग लिया. इस अवसर पर देश के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ठ काम करने के लिए नागिरकों को पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभुषण अवार्ड से सम्मानित किया गया. सोमवार को प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “नागरिक अलंकरण समारोह-I में भाग लिया, जहां पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए. सभी क्षेत्रों के उत्कृष्ट व्यक्तियों को उनकी सेवा और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया.”

राष्ट्रपति भवन में कुल 139 लोगों को कला, चिकित्सा, खेल, सामाजिक कार्य, साहित्य, विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें 7 व्यक्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया. पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं, 10 विदेशी नागरिक (जिसमें एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई शामिल हैं) और 13 मरणोपरांत सम्मानित व्यक्ति शामिल हैं.

प्रधानमंत्री युग्म कॉनक्लेव में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले युग्म (वाईयूजीएम) कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इसकी जानकारी दी है. युग्म का अर्थ “सम्‍म‍िलन” होता है. यह अपनी तरह का पहला रणनीतिक सम्मेलन है, जिसमें सरकार, शिक्षा जगत, उद्योग और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के अग्रणी नेता एक मंच पर एकत्र होंगे.

इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य भारत के नवाचार सफर को और मजबूती देना है. वाधवानी फाउंडेशन और सरकारी संस्थानों के संयुक्त निवेश से संचालित लगभग 1,400 करोड़ रुपये की सहयोगी परियोजनाओं के माध्यम से इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान किया जाएगा.


ये भी पढ़ें: Padma Awards 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 139 विशिष्ट व्यक्तियों को किया सम्मानित


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read