प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो-ANI)
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया. पीएम मोदी ने कहा कि इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों को अनेक शुभकामनाएं देता हूं. श्री अरबिंदो का 150वां जन्म वर्ष पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है. उनकी प्रेरणाओं, विचारों को हमारी नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए देश ने इस पूरे साल को विशेष रूप से मनाने का संकल्प लिया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि इसके लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई थी, संस्कृति मंत्रालय के नेतृत्व में तमाम अलग-अलग कार्यक्रम भी हो रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘जब प्रेरणा और कर्तव्य, मोटिवेशन और एक्शन एक साथ मिल जाते हैं, तो असंभव लक्ष्य भी अवश्यम्भावी हो जाते हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि श्री अरबिंदो का जीवन एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रतिबिंब है. उनका जन्म भले ही बंगाल में हुआ था, लेकिन अपना ज्यादातर जीवन उन्होंने गुजरात और पुडुचेरी में बिताया. वे जहां भी गए वहां अपने व्यक्तित्व की गहरी छाप छोड़ी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत वो अमर बीज है जो विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में थोड़ा दब सकता है, थोड़ा मुरझा सकता है. लेकिन वो मर नहीं सकता क्योंकि भारत मानव सभ्यता का सबसे परिष्कृत विचार है, मानवता का सबसे स्वाभाविक स्वर है.
ये भी पढ़ें : Mopa International Airport: PM मोदी ने किया मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, बेहद खूबसूरत है हवाई अड्डा, देखें तस्वीरें
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि जब प्रेरणा और कर्तव्य, मोटिवेशन और एक्शन एक साथ मिल जाते हैं, तो असंभव लक्ष्य भी अवश्यम्भावी हो जाते हैं. आज़ादी के अमृतकाल में आज देश की सफलताएं, देश की उपलब्धियां और सबका प्रयास का संकल्प इस बात का प्रमाण है.
-भारत एक्सप्रेस
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…