झारखंड के खूंटी जिलें से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं. बताया जा रहा है कि शादी समारोह से लौट रही 5 सहेलियों को 12 युवकों ने अगवा कर लिया और 3 लड़कियों के साथ गैंगरेप किया. इस दौरान दो लड़कियां आरोपियों के चंगुल से निकलकर भागने में कामयाब रहीं. उन्होंने गांव में जाकर लोगों को अपनी खौफनाक आपबीती सुनाई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने केस दर्ज करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
खूंटी के SP अमन कुमार ने बताया कि ये घटना शुक्रवार देर रात की है. शादी समारोह में शामिल होने के बाद पांच लड़कियां रनिया इलाके में अपने घर की तरफ लौट रही थीं. रास्ते में कुछ लड़कों ने उनका पीछा किया. कुछ दूर पीछा करने के बाद जब सूनसान आया तब लड़को ने सभी लड़कियों को अगवा कर लिया और उनको जबरदस्ती पहाड़ी पर ले कर चले गये. जिस दौरान दो लड़िकयों ने आरोपियों के हाथों को दांत से काटा जिससे उनकी पकड़ ढीली हो गई और दोनो लड़कियां वहां भाग निकलीं.
सभी 18 आरोपियों ने तीन लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार किया. बलात्कार करने के बाद उन 3 लड़कियों को जंगल में छोड़कर वहां से चले गये. जो लड़कियां आरोपियों के चंगुल से निकल कर गांव पहुंची थी वो लड़कियां लोगों को सारी बातें बताई. इसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित लड़कियों को अपने साथ घर ले गए. पांच लड़कियों में से तीन की उम्र 12-16 साल बताई गई है, जबकि आरोपी लड़कों की उम्र 12-17 साल के बीच है. पीड़ितों के परिजन उन्हें लेकर स्थानीय थाने पहुंचे.
खूंटी के SP ने बताया कि पीड़ित लड़कियों की बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. पीड़ितों का मेडिकल जांच कराया गया है. पुलिस की एक टीम ने सभी आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है. उन सभी लड़को को किशोर गृह भेजा दिया गया है. वहीं घटना के बाद लोग उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…