Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

झारखंड के खूंटी में 3 लड़कियों के साथ 18 लड़कों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड के खूंटी जिलें से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं. बताया जा रहा है कि शादी समारोह से लौट रही 5 सहेलियों को 12 युवकों ने अगवा कर लिया और 3 लड़कियों के साथ गैंगरेप किया.

UP News

झारखंड के खूंटी जिलें से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं. बताया जा रहा है कि शादी समारोह से लौट रही 5 सहेलियों को 12 युवकों ने अगवा कर लिया और 3 लड़कियों के साथ गैंगरेप किया. इस दौरान दो लड़कियां आरोपियों के चंगुल से निकलकर भागने में कामयाब रहीं. उन्होंने गांव में जाकर लोगों को अपनी खौफनाक आपबीती सुनाई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने केस दर्ज करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपियों के चंगुल से 2 लड़कियां भागी

खूंटी के SP अमन कुमार ने बताया कि ये घटना शुक्रवार देर रात की है. शादी समारोह में शामिल होने के बाद पांच लड़कियां रनिया इलाके में अपने घर की तरफ लौट रही थीं. रास्ते में कुछ लड़कों ने उनका पीछा किया. कुछ दूर पीछा करने के बाद जब सूनसान आया तब लड़को ने सभी लड़कियों को अगवा कर लिया और उनको जबरदस्ती पहाड़ी पर ले कर चले गये. जिस दौरान दो लड़िकयों ने आरोपियों के हाथों को दांत से काटा जिससे उनकी पकड़ ढीली हो गई और दोनो लड़कियां वहां भाग निकलीं.

सभी 18 आरोपियों ने तीन लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार किया. बलात्कार करने के बाद उन 3 लड़कियों को जंगल में छोड़कर वहां से चले गये. जो लड़कियां आरोपियों के चंगुल से निकल कर गांव पहुंची थी वो लड़कियां लोगों को सारी बातें बताई. इसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित लड़कियों को अपने साथ घर ले गए. पांच लड़कियों में से तीन की उम्र 12-16 साल बताई गई है, जबकि आरोपी लड़कों की उम्र 12-17 साल के बीच है. पीड़ितों के परिजन उन्हें लेकर स्थानीय थाने पहुंचे.

सभी आरोपी लड़कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खूंटी के SP ने बताया कि पीड़ित लड़कियों की बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. पीड़ितों का मेडिकल जांच कराया गया है. पुलिस की एक टीम ने सभी आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है. उन सभी लड़को को किशोर गृह भेजा दिया गया है. वहीं घटना के बाद लोग उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital