देश

आपने देखा 1954 के कुंभ मेले का वीडियो? जब जवाहरलाल नेहरू, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और UP CM गोविंद बल्लभ पंत पहुंचे त्रिवेणी के संगम

1954 Kumbh Mela: 2025 का महाकुंभ अपनी भव्यता की वजह से अपनी शुरूआती दिनों से ही चर्चा में हैं. देश की राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री ने भी संगम में स्नान किया. इसके अलावा फिल्म जगत की कई मशहूर हस्तियों ने भी गंगा में डूबकी लगाई. इसी बीच सोशल मीडिया पर कुंभ का एक वीडियो तेजी से शेय़र किया जा रहा है. यह वीडियो साल 1954 में आयोजित किए गए कुंभ का है. इसमें पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद और तत्कालीन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत भी दिख रहे हैं.

वीडियों में मेले के आयोजन से जुड़े ऐलान किए जा रहे हैं.

घोषणा करता हुआ व्यक्ति कहता है: 

  • पुलिस यात्रियों के संचालन का कार्य करती रही
  • मेले में लॉउड स्पीकर का एक जाल बिछाया गया, जिससे भटके लोगों को एक दूसरे को ढूंढने में आसानी हो सके
  • मेला प्रारंभ होते ही उत्तर प्रदेश के सीएम पंडित गोविंद बल्लभ पंत व्यवस्था का मुआयना करने पहुंचे
  • मुख्यमंत्री ने नाव पर सवार होकर घाटों का निरीक्षण किया
  • मुख्यमंत्री ने पापे के पूलों को भी देखा

वीडियो में एक अखाड़ा पूल को पार करते हुए दिखता है.-

मेले में प्रवेश करता एक अखाड़ा.

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भी 1954 के इस कुंभ मेले का निरीक्षण किया. घोषणाकर्ता कहता है कि नेहरू वहां सड़कों पर घूमे और पूलों पर गए और अन्य स्थानों को भी देखा.

गाड़ी में खड़े होकर मेले में प्रवेश करते पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू

इसके बाद तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने भी कुंभ में त्रिवेणी में स्नान किया. उस दिन मेले में अत्यधिक भीड़ थी.

नाव पर सवार तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद

वीडियो के अंत में शख्स कहता है-


जिस स्थान पर मनुष्य और देवताओं ने यज्ञ किए और भविष्य का संकल्प किया उसी स्थान पर आज इन नर-नारियों ने भारत को फिर से बलवान और सुखी बनाने की प्रतिज्ञा की और भारत की स्वतंत्रता को अमर बनाए रखने के लिए एक नए प्राण को जन्म दिया.

  • भारत एक्सप्रेस
Md Shadan Ayaz

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

2 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

6 minutes ago