लीगल

लैंड फॉर जॉब से संबंधित सीबीआई से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट में 17 फरवरी को सुनवाई

लैंड फॉर जॉब से संबंधित सीबीआई से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट 17 फरवरी को सुनवाई करेगा. कोर्ट सीबीआई की ओर से दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेने को लेकर सुनवाई करेगा. राऊज एवेन्यु कोर्ट के विशेष सत्र न्यायाधीश विशाल गोगने ने सीबीआई द्वारा दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेने को लेकर सुनवाई करेगी.

पिछली सुनवाई में सीबीआई ने कोर्ट को बताया था कि एक पूर्व सरकारी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मिल गई है. गृह मंत्रालय ने पूर्व सरकारी अधिकारी आर के महाजन के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है. इससे पहले सीबीआई को 30 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मिल गई है. कोर्ट से 7 अक्टूबर को सभी 9 आरोपियों को एक-एक लाख रुपए की निजी मुचलके पर जमानत मिल गई थी. कोर्ट ने सभी को पासपोर्ट सरेंडर करने को कहा था.

78 लोगों को बनाया गया आरोपी

सीबीआई द्वारा दायर अंतिम चार्जशीट में 78 लोगों को आरोपी बनाया गया है. सीबीआई के मुताबिक 38 कैंडिडेट्स हैं इसके अलावा कुछ अधिकारी शामिल हैं. सीबीआई ने 6 मार्च को इस मामले में तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया था. जिसमें भोला यादव को आरोपी बनाया गया है. सीबीआई द्वारा दाखिल पूरक आरोप पत्र में कहा गया है कि भोला यादव लालू प्रसाद यादव के सचिव रह चुके है और वही सभी काम देखते थे. भोला यादव ही अधिकारियों को निर्देश देते थे. इस मामले में लालू प्रसाद यादव सहित उनके परिवार के पांच सदस्य आरोपी है. इसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव शामिल है. वही ईडी के मामले में कोर्ट ने 7 मार्च को राबड़ी देवी, मीसा भारती, हीमा यादव और हृदयानंद चौधरी को नियमित जमानत दी थी.


ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मेजर मनीष भटनागर की कारगिल युद्ध की समीक्षा की मांग वाली याचिका खारिज की, पढ़ें पूरा मामला


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

20 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

20 minutes ago