देश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इको विलेज-2 में टंकी का पानी पीने से बीमार हुए 200 लोग, सबसे ज्यादा बच्चे शामिल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-2 सोसायटी में टंकी का दूषित पानी पीने से 200 लोग बीमार पड़ गए हैं. जिसमें सबसे ज्यादा बच्चे शामिल हैं. इन सभी को तेज बुखार, उल्टी, दस्त की शिकायत थी.

200 लोग हुए बीमार

सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि बच्चों को तेज बुखार और दस्त होने लगे थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. देखते ही देखते बीमारों की संख्या बढ़ने लगी और इसकी चपेट में करीब 200 लोग आ गए. लोगों का कहना है कि बीमारी फैलने की वजह खराब पानी है. सभी लोग टंकी का पानी पी रहे थे, जिसकी वजह से ये समस्या आई है.

यह भी पढ़ें- बीजेपी नेता नारायण राणे का विवादित बयान, बोले- छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत को लूटा था

एनडीटीवी की रिपोर्ट में सोसायटी के रहने वाले आशीष श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति के हवाले से लिखा गया है कि उनके बच्चे को रविवार की रात अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हुई थी. बाद में पेट दर्द भी होने लगा. धीरे-धीरे सोसायटी में करीब 200 लोग बीमारी का शिकार हो गए. उसने बताया कि दो दिन पहले वाटर टैंक की सफाई की गई थी, उसी के बाद से लोग बीमार होने लगे.

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया दौरा

वहीं एक अन्य शख्स देवेश ने बताया कि सोसायटी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर दवाइयां दी हैं. बुधवार को कैंप लगाकर डॉक्टर जांच करेंगे. इसके साथ ही पानी की भी जांच कराई जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

2 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

3 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

3 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

4 hours ago