दुनिया

PM Modi Brunei Visit: ब्रुनेई दारुस्सलाम में बच्चों की पेटिंग देख पीएम मोदी हुए खुश, दिया ऑटोग्राफ

PM Modi Brunei Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर ब्रुनेई दारुस्सलाम पहुंचे. जहां क्राउन प्रिंस हिज रॉयल हाईनेस प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने उनका स्वागत किया. यह यात्रा इस मायने में भी खास है क्योंकि भारत के किसी भी प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है. इसके साथ ही इस वर्ष दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 40 साल भी पूरे हो रहे हैं.

PM ने पेटिंग पर बच्ची को ऑटोग्राफ

पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान ब्रुनेई की राजधानी बंदर सेरी बेगवान के एक होटल में पहुंचे. इस दौरान भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार अंदाज में स्वागत किया. पीएम मोदी एक बच्ची की बनाई पेटिंग को देखकर काफी खुश नजर आए. उन्होंने पेटिंग पर बच्ची को ऑटोग्राफ भी दिया. जिसका वीडियो भी सामने आया है.

वीडियो में देखा सकता है कि वहां मौजूद लोग ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगा रहे हैं. पीएम मोदी के संग सेल्फी लेने के लिए काफी उत्साह भी दिखाई दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एक्स पर पीएम ने किया पोस्ट

पीएम मोदी ने ब्रुनेई दारुस्सलाम पहुंचने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ब्रुनेई दारुस्सलाम पहुंचा. हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों की आशा है, विशेष रूप से वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने में. मैं हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए क्राउन प्रिंस हिज रॉयल हाईनेस प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह को धन्यवाद देता हूं.”

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे पर द्विपक्षीय चर्चाओं में शामिल होंगे. इनमें रक्षा, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, निर्माण और संस्कृति समेत कई मुद्दों पर आदान-प्रदान होगा.

प्रधानमंत्री मोदी और ब्रुनेई के सुल्तान पहली बार नवंबर 2014 में 25वें आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे. इसके बाद 2017 में मनीला में आयोजित पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान उनके बीच मुलाकात हुई. यही नहीं, जनवरी 2018 में ब्रुनेई के सुल्तान, आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए थे.

इससे पहले साल 2013 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 11वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 8वें ईएएस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्रुनेई का दौरा किया था.

यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय दौरे पर PM Modi ब्रुनेई और सिंगापुर रवाना, इन मुद्दों पर होगा विचार-विमर्श

हसनल बोल्किया ब्रुनेई के 29वें सुल्तान हैं. वह 1992 में पहली बार भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर आए थे. इसके बाद वह दूसरी बार मई 2008 में भारत दौरे पर आए.

ब्रुनेई के सुल्तान दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं और उनकी लाइफस्टाइल काफी चर्चा में रहती है. बोल्किया के पास 7,000 कारों के साथ-साथ प्राइवेट जेट भी है. सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया ने 1967 में ब्रुनेई की गद्दी संभाली थी, तब उनकी उम्र सिर्फ 21 साल थी. महज 4.5 लाख की आबादी वाले ब्रुनेई पर बोल्किया परिवार 600 साल से राज कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

3 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

4 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

4 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

5 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

5 hours ago