Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इको विलेज-2 में टंकी का पानी पीने से बीमार हुए 200 लोग, सबसे ज्यादा बच्चे शामिल

सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि बच्चों को तेज बुखार और दस्त होने लगे थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. देखते ही देखते बीमारों की संख्या बढ़ने लगी और इसकी चपेट में करीब 200 लोग आ गए.

Greater Noida West

इको विलेज-2.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-2 सोसायटी में टंकी का दूषित पानी पीने से 200 लोग बीमार पड़ गए हैं. जिसमें सबसे ज्यादा बच्चे शामिल हैं. इन सभी को तेज बुखार, उल्टी, दस्त की शिकायत थी.

200 लोग हुए बीमार

सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि बच्चों को तेज बुखार और दस्त होने लगे थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. देखते ही देखते बीमारों की संख्या बढ़ने लगी और इसकी चपेट में करीब 200 लोग आ गए. लोगों का कहना है कि बीमारी फैलने की वजह खराब पानी है. सभी लोग टंकी का पानी पी रहे थे, जिसकी वजह से ये समस्या आई है.

यह भी पढ़ें- बीजेपी नेता नारायण राणे का विवादित बयान, बोले- छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत को लूटा था

एनडीटीवी की रिपोर्ट में सोसायटी के रहने वाले आशीष श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति के हवाले से लिखा गया है कि उनके बच्चे को रविवार की रात अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हुई थी. बाद में पेट दर्द भी होने लगा. धीरे-धीरे सोसायटी में करीब 200 लोग बीमारी का शिकार हो गए. उसने बताया कि दो दिन पहले वाटर टैंक की सफाई की गई थी, उसी के बाद से लोग बीमार होने लगे.

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया दौरा

वहीं एक अन्य शख्स देवेश ने बताया कि सोसायटी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर दवाइयां दी हैं. बुधवार को कैंप लगाकर डॉक्टर जांच करेंगे. इसके साथ ही पानी की भी जांच कराई जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital