मनोरंजन

L&T चेयरमैन के 90 घंटे काम करने वाले बयान पर भड़कीं Deepika Padukone, बोलीं- ‘ऊंचे पदों पर बैठे लोगों की…’

Deepika Padukone Reply to SN Subrahmanyan: लार्सन एंड टूब्रो के चेयरमैन एस एन सुब्रह्मण्यन (S. N. Subrahmanyan) ने हाल ही में एक विवादित बयान दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. एक मीटिंग के दौरान उन्होंने अपने कर्मचारियों को हफ्ते में 90 घंटे काम करने की सलाह दी और कहा कि सफलता पाने के लिए उन्हें सप्ताह में सातों दिन काम करना चाहिए, जिसमें रविवार भी शामिल है. इसके साथ ही उन्होंने कहा, “आप लोग कब तक घर पर बैठेंगे और अपनी बीवी को घूरेंगे? ऑफिस आइए और काम कीजिए.”

जानें सुब्रह्मण्यन का बयान

वायरल हो रहे एक वीडियो में एसएन सुब्रह्मण्यन ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वे अपने कर्मचारियों से ज्यादा काम नहीं ले पा रहे हैं. उन्होंने कहा, “मुझे खेद है कि मैं आपसे रविवार के दिन काम नहीं करवा पा रहा हूं. अगर मैं आपसे रविवार के दिन काम करवा पाऊं, तो मुझे ज्यादा खुशी होगी क्योंकि मैं खुद रविवार के दिन काम करता हूं. आप घर पर बैठकर क्या करते हैं? आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक निहार सकते हैं? आपकी पत्नी आपको कितनी देर तक निहार सकती है? चलो, ऑफिस जाओ और काम शुरू करो.”

सुब्रह्मण्यन के इस बयान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भड़क उठीं और सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई. दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “इस तरह के बयान सीनियर पदों पर बैठे लोगों की ओर से चौंकाने वाले हैं. मेंटल हेल्थ मायने रखता है.”

दीपिका पादुकोण खुद मेंटल हेल्थ के प्रति अपनी जागरूकता को कई बार शेयर कर चुकी हैं और उन्होंने डिप्रेशन और मानसिक परेशानियों पर भी बात की है. उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर L & T के चेयरमैन सुब्रह्मण्यन को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. नेटिजेंस उनके बयान पर उनकी आलोचना कर रहे हैं.

इंटरनेट पर हुए ट्रोल

इस बयान ने इंटरनेट पर ट्रॉलर्स को आकर्षित किया, जिनमें से एक यूजर ने लिखा, “कर्मचारी स्क्रीन को घूरते हैं, और मोटे मैनजर्स क्या करते हैं.” जबकि दूसरे ने इसे दोमुंही राजनीति करार दिया और कहा, “यह वही व्यक्ति है जो अपने काम का बोझ जूनियर कर्मचारियों पर डालता है और खुद घर जा कर अपनी पत्नी को घूरता है.”

ये भी पढ़ें: L&T के चेयरमैन का विवादित बयान, कहा- ‘पत्नी को घूरने से बेहतर है ऑफिस आकर काम करो’

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

23 minutes ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

34 minutes ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

8 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

9 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

10 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

10 hours ago