देश

28 अप्रैल का मौसम: 13 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी/घंटा तक चलेंगी तेज हवाएं; IMD अपडेट

Weather Alert April 28: देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट लेने के संकेत दिए हैं. मौसम विभाग ने 28 अप्रैल के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. विभाग के अनुसार कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है, ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर देख लें. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. वहीं उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.

13 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 28 अप्रैल को देश के 13 राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है. जिन राज्यों में खराब मौसम की संभावना जताई गई है उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम शामिल हैं. इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है, जिससे नुकसान की आशंका भी बनी हुई है.

दिल्ली में 28 अप्रैल का मौसम

दिल्ली में 28 अप्रैल को भीषण और खतरनाक लू चलने की संभावना है. दोपहर के समय गर्म हवाओं का असर अधिक रह सकता है. हवा की रफ्तार 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है. राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

यूपी में 2 मई तक बारिश-आंधी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल से 2 मई तक भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बुलंदशहर, बदायूं, ज्योतिबाफुले नगर, औरैया, आगरा, मथुरा, महामायानगर, जालौन, फिरोजाबाद, बलरामपुर, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें- सिक्किम में ‘मोदी मैजिक’! गंगटोक की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, 4,000 करोड़ की सौगातों से चमकेगी राज्य की किस्मत

बिहार में बारिश और तेज हवा की चेतावनी

बिहार में 28 अप्रैल को बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, सारण, सिवान, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और सीतामढ़ी में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. पटना में 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

5 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago