Bharat Express DD Free Dish

सिक्किम में ‘मोदी मैजिक’! गंगटोक की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, 4,000 करोड़ की सौगातों से चमकेगी राज्य की किस्मत

PM Modi Gangtok roadshow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सिक्किम दौरे के दौरान गंगटोक में भव्य रोड शो किया और 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी.

PM Modi Sikkim visit

PM Modi Gangtok roadshow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर हैं. सोमवार (27 अप्रैल) को उन्होंने गंगटोक में एक भव्य रोड शो किया, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए. पूरा शहर उत्सव के माहौल में बदल गया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

50वें स्थापना दिवस समारोह में भागीदारी

प्रधानमंत्री मोदी सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस के समापन समारोह में भी शामिल हुए. पालजोर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम की मौजूदगी ने एक नया जोश भर दिया. जहां राज्य की स्वर्ण जयंती मनाई जाएगी.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर सिक्किम दौरे की कुछ झलकियां शेयर करते हुए लिखा, “सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के समापन समारोह में भाग लेने के लिए गंगटोक में होना अत्यंत सुखद है. यात्रा की शुरुआत शहर में एक भव्य रोड शो से हुई. मैं यहां के लोगों के आशीर्वाद और स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं.

4,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं

इस दौरे में प्रधानमंत्री 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे. ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास, पर्यटन, कृषि और पर्यावरण जैसे कई क्षेत्रों से जुड़ी होंगी.

शिक्षा और कनेक्टिविटी पर खास फोकस

शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की जाएंगी. इनमें यांगंग में सिक्किम विश्वविद्यालय का स्थायी परिसर, चाकुंग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्टता विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन, सोचेयगांग में मेडिकल कॉलेज और ग्यालशिंग में डेंटल कॉलेज शामिल हैं. साथ ही 160 स्कूलों में आईटी आधारित सुविधाओं का विस्तार भी किया जाएगा.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के लिए खास पेंटिंग बनाकर लाईं बैरकपुर की समीरा, बोलीं- अब चिट्ठी का इंतजार है


नए पुल और सड़क परियोजनाएं

कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए तीस्ता नदी पर दो नए दो-लेन स्टील ब्रिज की आधारशिला रखी जाएगी. इसके अलावा बिरधांग से नामची तक अपग्रेडेड सड़क और किचुदुमरा मार्ग का उद्घाटन भी किया जाएगा, जिससे राज्य में आवागमन और अधिक आसान होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read