देश

Rajkot Game Zone Fire: गुजरात में भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 की मौत; वेल्डिंग करते समय हुआ था धमाका, 30 सेकंड में बरपा मौत का कहर

गुजरात के राजकोट शहर में एक ‘गेम जोन’ में लगी भीषण आग में 12 बच्चों समेत अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है. शनिवार शाम से ही वहां आग पर काबू पाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं. आग टीआरपी गेम जोन में एक अस्थायी संरचना में लगी थी, वहां बड़ी मात्रा में रबर-प्लास्टिक मौजूद था. अधिकारियों ने बताया कि सीढ़ियों पर वेल्डिंग करते समय धमाका हुआ था और उस से आग लगी. गर्मी की छुट्टियों के कारण उस वक्त वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

अधिक से अधिक शवों को निकालने की कोशिश

राजकोट के पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव ने कहा, “शनिवार को करीब शाम 4 बजे टीआरपी गेमिंग जोन में आग लगी. कई घंटे में आग पर काबू पाया जा सका. अब हम अधिक से अधिक शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. अब तक दो दर्जन से ज्यादा शव बरामद किए गए हैं और उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. जांच की जाएगी. गेमिंग जोन का मालिक युवराज सिंह सोलंकी नामक व्यक्ति है. हम लापरवाही और हुई मौतों के लिए अपराध दर्ज करेंगे. यहां बचाव अभियान पूरा होने के बाद आगे की जांच होगी.”

सीएम ने दिया बचाव और राहत अभियान चलाने के निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि नगर प्रशासन को ‘गेम जोन’ में तत्काल बचाव और राहत अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं. पटेल ने पोस्ट किया, ‘‘राजकोट के गेम जोन में आग लगने की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं. घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं.’’

वीकेंड की वजह से भारी भीड़

जानकारी के अनुसार सयाजी होटल के पीछे बने टीआरपी मॉल के गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई है. गेमिंग जोन में जिस समय यह घटना हुई उस वक्त बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. वीकेंड पर कई परिवार अपने बच्चों के साथ मॉल के गेम जोन में पहुंचे थे. सूचना पाकर दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया. गेमिंग जोन में अचानक आग लगी और फिर अफरा-तफरी मच गई। पांच किलोमीटर की दूरी तक धुएं का गुबार देखने को मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया

गेमिंग जोन के मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने गेमिंग जोन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, आग और धुएं के बीच अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. प्रशासन की मानें तो इस हादसे में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है. मृतकों के शव बुरी तरह झुलस चुकी है, शवों की शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो रहा है. प्रशासन की ओर से फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय गेमिंग जोन में कितने लोग मौजूद थे. इस हादसे के बाद राजकोट के सारे गेमिंग जोन को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

15 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

17 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

34 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

46 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago