देश

J-K: ‘लक्ष्य’ के तहत तीन स्वास्थ्य संस्थानों को मिला नेशनल सर्टिफिकेशन

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने लक्ष्य कार्यक्रम के तहत जम्मू और कश्मीर के तीन प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों को नेशनल सर्टिफिकेशन प्रदान किया है, जो लेबर रूम और मातृत्व ऑपरेशन थिएटर की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण विकास और सुधार को चिह्नित करता है. इसकी जानकारी जम्मू-कश्मीर सूचना और जनसंपर्क विभाग की तरफ से दी गई.

इस संस्थानों में सरकारी लाल देद अस्पताल श्रीनगर, जिला अस्पताल, गांदरबल और सरकारी अस्पताल, गांधी नगर (जम्मू) शामिल हैं. यह गुणवत्ता के उच्च मानकों को मान्यता देने और लेबर रूम और मैटरनिटी ओटी में मैटरनिटी केयर सुनिश्चित करने के लिए किया गया है.

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा सचिव भूपिंदर कुमार ने इन तीनों अस्पतालों के स्टाफ को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और सीएचसी को लेबर रूम और मैटरनिटी ओटी में लक्ष्य मानकों के कार्यान्वयन के लिए कड़ी मेहनत करने पर जोर दिया, ताकि ताकि मातृ और नवजात स्वास्थ्य में और सुधार हो सके.

एनएचएम जेके के मिशन निदेशक आयुषी सूदन ने भी उपलब्धि के लिए तीन सुविधाओं और उनकी टीमों को बधाई दी.

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

43 minutes ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

54 minutes ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

2 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

2 hours ago