खेल

SRH vs KKR, IPL 2023: कोलकाता की दमदार वापसी, हैदराबाद को दिया 172 रन का टारगेट

SRH vs KKR, 47th Match: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. टॉस जीतकर केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. मगर हैदराबाद की खतरनाक गेंदबाजी के आगे कोलकाता के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे. रिंकू सिंह ने 46 और कप्तान नीतीश राणा ने 42 रन की पारी खेली. हैदराबाद से भुवनेश्वर कुमार और मार्को यानसेन को 2-2 विकेट मिले.

ये मैच दोनों टीमों के लिए अहम है क्योंकि यहां से हर एक हार टूर्नामेंट से इन टीमों को बाहर करती रहेगी. पावरप्ले में 3 विकेट गंवाने के बाद कोलकाता से कप्तान नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने पार्टनरशिप की. कोलकाता ने एक अच्छा टोटल सेट किया है. अब यहां से अगर केकेआर को जीतना है तो उन्हें शानदार गेंदबाजी करनी होगी. वहीं हैदराबाद के बल्लेबाजों को इस मैच में अच्छा खेलना होगा.

ये भी पढ़ें: कौन हैं Bajrang Punia? आखिर क्यों ये खिलाड़ी दे रहा है धरना…

दोंनो टीमों की प्लेइंग-11…

KKR: नीतीश राणा (C), रहमानुल्लाह गुरबाज, जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, वैभव अरोड़ा, शार्दूल ठाकुर, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : सुयश शर्मा, मनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, टिम साउदी और कुलवंत खेजरोलिया.

SRH: ऐडन मार्करम (C), मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन (WK), अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, कार्तिक त्यागी और टी नटराजन.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : राहुल त्रिपाठी, मार्को यानसन, ग्लेन फिलिप्स, मयंक डागर, उमरान मलिक.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago