देश

Buxar Train Accident: 4 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, रेल मंत्री बोले- राहत-बचाव कार्य पूरा, बक्सर रेल हादसे की होगी जांच

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या के लिए रवाना हुई नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन बक्सर जिले में रघुनाथपुर स्टेशन के पास हादसे का शिकार हो गई. ट्रेन की 6 बोगियां पटरी से उतर गईं.जिसमें दो कोच पलट गए. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए. मरने वालों में 8 साल की एक बच्ची, उसकी मां और दो अन्य यात्री शामिल हैं. करीब 20 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिन्हें पटना एम्स रेफर किया गया है.

दिल्ली से कामाख्या जा रही थी ट्रेन

ट्रेन में 23 कोच लगे हुए थे. ट्रेन बुधवार की सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन से कामाख्या के लिए रवाना हुई थी. पूर्व मध्य रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बक्सर स्टेशन से रवाना होने के बाद रघुनाथपुर स्टेशन के पास ट्रेन  की 23 बोगियां पटरी से उतर गईं. जिसमें दो पलट गईं. हादसे के तुरंत बाद राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई. जो लोग घायल हुए थे, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Train Accident: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 6 बोगियां बक्सर में हुई बेपटरी; 4 लोगों की मौत, कई घायल

वहीं बिहार के डिप्टी सीएम सीएम तेजस्वी यादव ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर जाकर लोगों की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं. भोजपुर और बक्सर के डीएम से बात कर उन्हें जल्द घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए गए.

राहत बचाव कार्य पूरा

हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X पर पोस्ट करते हुए हादसे को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ” पटरी से ट्रेन के उतरने की वजह क्या है, इसकी जांच की जाएगी. जांच के लिए एक टीम गठित की गई है. मौके पर राहत बचाव कार्य पूरा हो गया है. सभी बोगियों की जांच पूरी कर ली गई है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनों को डायवर्ट किया गया

रेलवे विभाग के एक अन्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. यात्रियों के लिए 6 बसों को भी भेजा गया है. दिल्ली और डिब्रूगढ़ के बीच राजधानी समेत इस रूट पर चलने वाली करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

41 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago