देश

सिक्किम में भूस्खलन से 4 की मौत, 3 लापता… कई नदियां उफान पर

Sikkim Landslide: सिक्किम में आसमान से आफत बरस रही है. शुक्रवार तड़के पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र के अपर रिम्बी इलाके में भूस्खलन की बड़ी घटना सामने आई. इस घटना में चार लोगों की जान चली गई और तीन लोग अब भी लापता हैं. लगातार हो रही भारी बारिश ने पहाड़ों को दरका दिया है जिससे मलबा और पत्थर बहते हुए ह्यूम नदी में जा मिला और नदी उफान पर आ गई.

राहत बचाव कार्य जारी

पुलिस और एसएसबी की टीम ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया. बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर पेड़ों की लकड़ियों से एक अस्थायी पुल बनाया गया ताकि फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके. इस दौरान दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया लेकिन उनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.

SP ने क्या बताया?

SP गेजिंग शेरिंग शेरपा ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि चौथी मौत अस्पताल में हुई. तीन लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है. भारी बारिश की वजह से ह्यूम नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि कई घरों में पानी घुस गया और कुछ घर बह भी गए.

इसे भी पढ़ें-Bihar Election 2025 से पहले बीजेपी ने तैयारियों को किया तेज, पीएम मोदी 15 सितंबर को करेंगे पूर्णिया दौरा

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सिक्किम में 17 सितंबर तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. ह्यूम नदी के अलावा अन्य नदियां भी उफान पर हैं जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं. लोगों से अपील की जा रही है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. पहाड़ों में मौसम का मिजाज फिलहाल बेहद ही खतरनाक बना हुआ है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

9 hours ago