तेलंगाना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
Telangana Reservation: 10 जुलाई को तेलंगाना सीएम ए रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में 19वीं राज्य कैबिनेट की बैठक हुई. जिसमें तेलंगाना सरकार ने अहम फैसला लेते हुए स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग के लिए 42 फीसदी आरक्षण को मंजूरी दे दी. तेलंगाना में आधी से ज्यादा आबादी पिछड़ा वर्ग की है. जिनको अब 42 फीसदी आरक्षण देने की कवायद की गई.
गौरतलब है कि मार्च में तेलंगाना सरकार ने विधानसभा में स्थानीय निकायों, शिक्षा और रोजगार में पिछड़ा वर्ग के लिए 42 फीसदी आरक्षण देने के लिए एक विधेयक पारित किये थे. जिसपर उच्च न्यायालय ने कहा था कि आने वाले पंचायत चुनाव से पहले आरक्षण को अंतिम रूप दे दिया जाए. जिसपर अब कैबिनेट ने अंतिम मुहर लगा दी है. इसके अलावा राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लिए एक आयोग का भी गठन किया है.
तेलंगाना मंत्रिमंडल ने पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में बढ़ोतरी के लिए तेलंगाना पंचायत राज एक्ट 2018 में संशोधन की मंजूरी दी है. जिसे लागू कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
तेलंगाना मंत्रिमंडल ने संगारेड्डी जिले मे नई नगरपालिकाओं को सूची से हटाने का निर्णय लिया है. इसके अलावा जिन्नाराम व इंद्रेशम की 18 ग्राम पंचायतों को भी इस सूची से हटाने की मंजूरी दी है.
इसके अलावा मंत्रिमंडल ने दो नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी को भी मंजूरी दी है. जिसमें एमिटी यूनिवर्सिटी और सेंट मैरीज रिहैबिलिटेशन यूनिवर्सिटी शामिल हैं. इसमें एमिटी यूनिवर्सिटी में तेलंगाना के छात्रों के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित की गई है.
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में और 15 दिन बचे, 66% कवर…अब भी 2.5 करोड़ से अधिक वोटर बाकि
तेलंगाना कैबिनेट ने गायों के रखरखाव और गोशाला निर्माण को लेकर भी अहम फैसला लिया है. तेलंगाना सरकार मुख्य सचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन करेगी, जो आधुनिक गोशाला निर्माण और उसके रखरखाव पर स्टडी करेगी. यह समिति अगली कैबिनेट से पहले अपनी रिपोर्ट सौंप देगी.
इसके अलावा राज्य के कई जगहों पर आधुनिक गोशाला बनाने की भी मंजूरी दी है. ये गोशालाएं एनकेपल्ली, हैदराबाद, वेमुलावाड़ा और यादगिरिगुट्टा में बनाई जाएंगी.
राज्य मंत्रिमंडल ने सूबे में भूमि अधिग्रहण कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं. मंत्रिमंडल ने कहा है कि राज्य में जिन भी जगहों पर भूमि अधिग्रहण के मामले पेंडिंग हैं. उन्हें जल्द से जल्द निपटाया जाए.
– भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…