देश

विश्व पर्यावरण दिवस आज- जानें, क्या है इस साल की थीम, जो दे रही है पर्यावरण को बचाने का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस : आज पूरा विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है. हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. वैसे तो पूरे साल पर्यावरण को बचाने के लिए कार्यक्रम चलाए जाते हैं, लेकिन इस खास दिन पर विशेष रूप से कार्यक्रमों के जरिए पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है. जिससे प्रेरणा लेकर लोग पर्यावरण को बचाने की मुहिम में साथ आएं और देश-दुनिया के साथ ही अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण का तोहफा दे सकें. देश के हर नागरिक का कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि पर्यावरण को बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए. इसके अलावा कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए.

आपको बता दें कि हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए एक अलग थीम चुनी जाती है, जिसका विषय पर्यावरण की समस्याओं पर पूरी दुनिया का ध्यान खींचने में मदद करती है. इस साल की थीम है “Beat Plastic Pollution”. थीम के हिसाब से अगर देखें तो ये संदेश देने की कोशिश की गई है कि हमें प्लास्टिक प्रदूषण से इस समाज, देश और दुनिया को बचाना है. प्लास्टिक का इस्तेमाल छोड़कर हम वैकल्पिक साधनों की तरफ बढ़ें.

ये भी पढ़ें- UP News: ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर धर्मांतरण का बड़ा खेल, एक आरोपी गिरफ्तार, 12 से 20 साल के मासूम निशाने पर

आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की थी. यह दिन मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन की शुरुआत में अस्तित्व में आया. सम्मेलन ने पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को उजागर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों की शुरुआत का पहला कदम था. पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 1974 को आयोजित किया गया, जिसके बाद से यह एक प्रमुख वैश्विक कार्यक्रम बन गया है, और आज पूरी दुनिया पर्यावरण दिवस को मनाती है.

कुछ मुद्दों को लेकर हमें गंभीर होना पड़ेगा, क्योंकि अगर हम अभी नहीं जागे तो आने वाले समय में बड़ी त्रासदी से गुजरना पड़ेगा. जो हमारी आने वाली पीड़ी के लिए घातक साबित होगा. पर्यावरण को बचाने के लिए सबसे अच्छा और सुलभ माध्यम पेड़ों को ज्यादा से ज्यादा लगाना है. साथ ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली उपभोग की चीजों से दूरी बनाना होगा. उनकी जगह पर वैकल्पिक चीजों पर जोर देना होगा. तभी हम पर्यावरण को बचाने में कामयाब होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

51 minutes ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

1 hour ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

1 hour ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

2 hours ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

2 hours ago