Categories: नवीनतम

सैम पित्रोदा: कांग्रेस नेता को पीएम मोदी पर गर्व, कहा- डेढ़ अरब आबादी वाले देश के PM हर जगह सम्मान के हकदार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर जाने वाले हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 22 जून को प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करेंगे. प्रधानमंत्री के सम्मान में वहां राजकीय रात्रिभोज भी होगा. इससे पहले कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का प्रधानमंत्री मोदी कि यात्रा को लेेकर एक बयान सामने आया है. सैम पित्रोदा ने कहा कि दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश के प्रधानमंत्री हर जगह सम्मान के हकदार हैं और उन्हें इस पर ‘गर्व’ है. इन इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पित्रोदा वर्तमान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तीन शहरों के छह दिवसीय अमेरिकी दौरे पर उनके साथ हैं.

राहुल गांधी के बारे में क्या बोले पित्रोदा

पित्रोदा ने अपनी बात को रखते हुए कहा, ”वे  जानते हैं कि हम (भारत) कहां सही कर रहे हैं, हम सभी इसके पक्ष में हैं और आप देखिए, किसी ने मुझे बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री का बहुत स्वागत किया जा रहा है. मैंने कहा कि मैं इसके बारे में खुश हूं क्योंकि तमाम मतभेदों के बावजूद वे मेरे भी प्रधानमंत्री हैं.

सैम पित्रोदा का बयान 

सैम पित्रोदा ने अपने बयान कहा कि 1.5 अरब लोगों के देश का एक प्रधानमंत्री हर जगह सम्मान का पात्र है। और मुझे इस पर गर्व है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पित्रोदा ने कहा, मैं इसे लेकर नकारात्मक नहीं हूं. राष्ट्रपति जो बिडेन 22 जून को अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए प्रधान मंत्री मोदी की मेजबानी करेंगे, जिसमें राजकीय रात्रिभोज शामिल होगा. 

इसे भी पढ़ें : PM Modi US Visits : पीएम मोदी अमेरिकी संसद की संयुक्त बैठक को करेंगे संबोधित

लोकतंत्र को लेकर राहुल गांधी क्यों टिप्पणी कर रहे हैं?

दरअसल सैम पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं. पित्रोदा ने ही राहुल गांधी के अमेरिका दौरे की पूरी जिम्मेदारी संभाल रखी है. एक सवाल के जवाब में पित्रोदा ने कहा कि अगर भारतीय लोकतंत्र गलत रास्ते पर जाता है, तो दुनिया को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. मुझे लगता है कि लोगों को समझना होगा इसका मतलब यह नहीं है कि हम लोगों को लोकतंत्र को ठीक करने के लिए कह रहे हैं. हम ही हैं जो इसे ठीक करने वाले हैं. लेकिन बेहतर होगा कि आप इसके बारे में जागरूक रहें क्योंकि इसका आपके लिए निहितार्थ होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Amzad khan

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

6 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

10 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

19 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

32 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

37 minutes ago