देश

‘एक तिरंगा, एक पहचान’ पलवल की सड़कों पर बिखरा देशभक्ति का रंग, बनाया विश्व रिकॉर्ड

Palwal Tiranga Yatra: प्रवीण आहूजा/पलवल: स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच हरियाणा के पलवल जिले में देश भक्ति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का एक ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया. पलवल की पावन धरती पर पहली बार 5 किलोमीटर लंबी और 10 फीट चौड़ी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस अभूतपूर्व आयोजन ने एक नहीं, बल्कि दो-दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में अपनी जगह बनाई है.

दो-दो वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हुए नाम

इस भव्य तिरंगा यात्रा ने ‘मोस्ट पीपल होल्डिंग ए नेशनल फ्लैग’ (राष्ट्रीय ध्वज को थामने वाले सर्वाधिक लोग) और ‘लॉन्गेस्ट मास मार्च विद फ्लैग’ (ध्वज के साथ सबसे लंबा पैदल मार्च) के रूप में दो विश्व रिकॉर्ड दर्ज किए. इस उपलब्धि ने न केवल पलवल बल्कि पूरे हरियाणा का मान विश्व पटल पर बढ़ा दिया है.

हर तरफ ‘भारत माता की जय’

हरियाणा के खेल एवं युवा सशक्तिकरण मंत्री गौरव गौतम ने पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया. ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों के बीच शुरू हुई यह यात्रा शहर की मुख्य सड़कों से गुजरते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में संपन्न हुई.

इस यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि इसमें किसी एक वर्ग नहीं, बल्कि हर उम्र और पृष्ठभूमि के लोगों ने शिरकत की. स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं, स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने एक साथ हाथों में 5 किलोमीटर लंबे तिरंगे को थाम रखा था. पूरा पलवल शहर देश भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा था.

‘3 रंगो का कपड़ा नही,…’: खेल मंत्री गौरव गौतम

इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का सबसे बड़ा संदेश देश की एकता और अखंडता का रहा. खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि यह देश के करोड़ों भारतीयों के त्याग, बलिदान, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है. जब देशवासी एक ध्वज के नीचे आते हैं, तो हर दूसरी पहचान पीछे छूट जाती है और राष्ट्र सर्वोपरि हो जाता है.

यह भी पढ़ें: भोपाल के तालाब में दिखा देशभक्ति का अनूठा रंग, पानी की लहरों के बीच सीएम मोहन यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

5 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

6 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

6 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

7 hours ago