देश

Ahmedabad plane crash: Plane Crash से पहले मौत की आखिरी सेल्फी ! राजस्थान के एक परिवार के 5 लोगों की मौत

Ahmedabad plane crash: किसे पता था कि विमान में सवार 242 यात्रियों के लिए आज का दिन काल बन जाएगा और 241 लोग इस हादसे के शिकार हो जायेंगे. किसे पता था कि आलम ये होगा की लाशों को पहचानने के लिए DNA ही एक मात्र रास्ता होगा. ये कहानी और इसकी एक तस्वीर आपको रूला देगी. अहमदाबाद प्लेन क्रैश में राजस्थान के एक परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. पूरा परिवार लंदन शिफ्ट होने वाला था. यह परिवार अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. फ्लाइट में बैठ कर डॉ. कोमी व्यास ने परिवार के साथ सेल्फी खींची. उस तस्वीर में खुशी से भरे और सपनों से सजे पांच चेहरे थे। डॉ. कोमी व्यास, उनके पति प्रतीक जोशी, और उनके तीन बच्चे जो इनके दूसरी तरफ सीट पर बैठे थे. ये सेल्फी उनकी नई शुरुआत की गवाही थी. लंदन में एक साथ जिंदगी संवारने का वादा था, लेकिन किसे पता था कि यह उनकी आखिरी तस्वीर होगी और वह उड़ान उनकी आखिरी सैर.

हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने जैसे ही टेकऑफ किया, मिनटों में ही वो मेहगनी नगर के रिहायशी इलाके में धूं-धूं करती जलती गिर पड़ी. 242 यात्रियों में से सिर्फ एक जिंदा बचा. लेकिन बांसवाड़ा का व्यास परिवार उस चमत्कार का हिस्सा नहीं था. एक पल में उनका सपना, उनकी हंसी, और उनका वजूद राख में मिल गया. सपनों का पीछा, जो अधूरा रह गया.

राजस्थान के डॉक्टर परिवार की सेल्फी अब सोशल मीडिया पर वायरल है

बांसवाड़ा की जानी-मानी डॉक्टर थीं Komi Vyas

डॉ. कोमी व्यास बांसवाड़ा की जानी-मानी डॉक्टर थीं. उदयपुर के पैसिफिक हॉस्पिटल में उनकी मेहनत और समर्पण की मिसाल दी जाती थी. लेकिन परिवार के लिए उन्होंने दो दिन पहले ही अपनी नौकरी छोड़ दी. उनके पति प्रतीक जोशी लंदन में छह साल पहले शिफ्ट हो गए थे. कोमी और उनके तीन बच्चों को आखिरकार उनके साथ हमेशा के लिए बसने का मौका मिला था. आखिरी पल वो सेल्फी जो अब सिर्फ याद बनकर रह गई.

ये भी पढ़ें-Ahmedabad plane crash: प्लेन क्रैश वाली जगह पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, हालात का लिया जायजा, घायलों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

सोशल मीडिया पर वायरल है तस्वीर

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले ली गई सेल्फी में कोमी और प्रतीक अपने बच्चों के साथ मुस्कुरा रहे थे. वो तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल है, लेकिन हर बार उसे देखने वाला शख्स सिर्फ आंसुओं में डूब जाता है. उस फ्रेम में एक पूरा परिवार था, जो अब सिर्फ यादों में बचा है. जैसे ही अहमदाबाद प्लेन क्रैश की खबर बांसवाड़ा पहुंची, व्यास परिवार का घर मातम में डूब गया. रिश्तेदार, दोस्त, और पड़ोसी बेसुध हालत में इकट्ठा हुए.

हादसे की वजह और बिखरे परिवारों का दर्द

फ्लाइट AI-171 ने टेकऑफ के बाद मेडे कॉल जारी किया था, लेकिन उसके बाद एटीसी से कोई संपर्क नहीं हो सका. नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने जांच के आदेश दे दिए हैं, लेकिन व्यास परिवार जैसे दर्जनों परिवारों के लिए ये जवाब अब कोई मायने नहीं रखता।

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago