Ahmedabad Plane crash: गुरुवार को गुजरात के सरदार बल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट (SVPAI) से लंदन के लिए उड़ा प्लेन अचानक क्रैश हो गया. प्लेन 12 चालक दल सहित 242 लोगों को लेकर अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. प्लेन में सवार 242 यात्रियों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल थे.
दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ा बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन AI-171 के रूप में संचालित हो रहा था. उड़ान के ठीक 5 मिनट के अंदर 1.43 बजे तक प्लेन क्रैश हो गया. इसके बाद करीबन 2 बजे के करीब अधिकारिक रूप से खबर आई की प्लेन क्रैश हो गया है. क्रैश की खबर देश और दुनिया में तेजी से फैल गई.
हादसे के करीब 2 घंटे बाद यह जानकारी आई कि यह प्लेन अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया है. हादसे के दौरान वहां सैकड़ों छात्र मौजूद थे. जिसके बाद फौरन वहां पुलिस बचाव दल के साथ पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. अबतक मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में मेडिकल कॉलेज के 20 छात्रों और मेस कर्मचारियों की मौत की आशंकीा है और कई छात्र घायल हो गए हैं. शाम को करीब 6 बजे अस्पताल से ये जानकारी आई कि इस हादसे में सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा है. बाकि सभी लोग मारे गए हैं. वहीं प्रशासन ने रात 8 बजे तक 3 छात्रों की मौत की पुष्टि की है.
प्लेन के टेकऑफ होने के तुरंत बाद ही पायलट ने एयर ट्रैफिक सर्विस के पास एक मैसेज भेजा था. जिसमें उसने तीन बार May Day,May Day,May Day कहा. इस मैसेज के तुरंत बाद ही प्लेन क्रैश हो गया. एटीसी के अनुसार विमान ने अहमदाबाद के एयरपोर्ट नंबर 23 से टेकऑफ किया. टेकऑफ के तुरंत बाद ने पायलट ने मेडे कॉल दिया. लेकिन जब एटीसी ने जब प्रतिक्रिया दी तो पायलट ने कोई जवाब नहीं दिया.
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बताया कि उसने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच शुरू कर दी है. आज दोपहर को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गई थी. डीजीसीए के प्रवक्ता ने कहा, “इस समय दुर्घटना का कोई निश्चित कारण नहीं पता चल पाया है. विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.”
अहमदाबाद प्लेन हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा कि ‘अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है. यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है. इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं.’
गृह मंत्री अमित शाह न एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे से मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता. आपदा प्रतिक्रिया बलों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया है. इसके बाद अमित शाह खुद अहमदाबाद पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. इसके बाद घायलों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया.
एयर इंडिया के विमान AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, सभी अन्य न्यायाधीशों और सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के सभी अधिकारियों ने दुर्घटना में मारे गए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है.
सीजेआई बी आर गवई ने अहमदाबाद स्थित बी. जे मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल के मरीजों के प्रति भी अपनी चिंता व्यक्त की है. सीजेआई ने कहा कि इस कठिन समय में हमारे विचार और प्राथनाएं उनके साथ हैं. हम आशा करते हैं कि भगवान उनके परिवार वालो इस दुःख की घड़ी से उबरने में शक्ति प्रदान करें.
रात होते-होते टाटा ग्रुप ने घोषणा की वह सभी मृतकों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा देगा.
अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना के बाद ब्रिटेन, यूक्रेन कनाडा और रूस समेत कई देशों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस दुर्घटना को “विनाशकारी दृश्य” बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अहमदाबाद में लंदन जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर बेहद दुखद है. इस विमान में कई ब्रिटिश नागरिक सवार थे. मैं लगातार स्थिति की जानकारी ले रहा हूं. मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवेदना संदेश भेजा. उन्होंने कहा, “अहमदाबाद में हुए यात्री विमान हादसे के दुखद परिणामों पर कृपया गहरी संवेदनाएं स्वीकार करें.
हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद पहुंचकर ग्राउंड जीरो का दौरा किया और हादसे में इकलौता बचे यात्री से मुलाकात की.
-भारत एक्सप्रेस
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम…
Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…