देश

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में भीषण हादसा, नाले में ऑटो रिक्शा गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में बड़ा हादसा हो गया. जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में इस हादसे में जख्मी हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया. इसके अलावा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

हादसे में 6 लोगों की मौत, कई घायल

मिली जानकारी के अनुसार, यवतमाल जिले बेलगाव्हां पुल के पास एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई. ऑटो रिक्शा में 15 लोग सवार थे. जिसमें से अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें- Shree Krishna janmbhoomi Case: वादी आशुतोष पांडे को जान से मारने की मिली धमकी, पाक से आया ऑडियो मैसेज

परिवार के 15 सदस्य जा रहे पोहरा देवी

पुसाद थाने के इंस्पेक्टर राजेश राठौड़ ने बताया कि पुसाद के जवाहर नगर के रहने वाले गणेश राठौड़ अपने परिवार के 15 सदस्यों के साथ एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर पोहरा देवी जा रहे थे. तभी बेलगाव्हां पुल के पास चालक ने वाहन का नियंत्रण खो दिया. जिससे ऑटो रिक्शा नाले में गिर गया. जिसमें 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई. हादसा बीते मंगलवार (16 जनवरी) को हुआ था. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ेंः Iran Air Strike On Pakistan: पाकिस्तान में घुसकर ईरान ने की एयरस्ट्राइक, आतंकी संगठन जैश अल-अदल के ठिकानों को बनाया निशाना

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

16 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

34 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

50 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

57 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

2 hours ago