Lakshadweep Famous Dishes: इन दिनों लक्षद्वीप (Lakshadweep) काफी चर्चाओं में है। जब से हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर लक्षद्वीप की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, तब से यह जगह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। इस समय यह मशहूर जगह बॉलीवुड स्टार्स से लेकर आम लोगों तक के बीच फेवरेट स्थल हो गई है। इस जगह पर कोई भी घूमने जा सकता है। लक्षद्वीप में आप शानदार नजरों और बेहतरीन माहौल का आनंद ले सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लक्षद्वीप का स्ट्रीट फूड और समुद्री फूड उतना ही फेमस है जितने वहां नजारे। आज हम आपको लक्षद्वीप के कुछ मशहूर फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी ट्राई कर सकते हैं।
लक्षद्वीप में समुद्री भोजन, नारियल और मालाबार मसालों की खुशबू से रहित खाने को ज्यादा पसंद किया जाता है। इनमें से कुछ खास और फेमस स्ट्रीट फूड यहां बताए गए हैं। आप अगर लक्षद्वीप घूमने का मन बना रहे हैं तो हमारी इस खबर को पढ़कर जा सकता है, इससे आपको वहां पर मौजूद खाने के बारे में पता चल जाएगा
मासू पोदीचाथ सूखी मछली को छोटे टुकड़ों में काटकर और फिर इसे कटा हुआ नारियल, प्याज, लहसुन पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे चावल या रोटी के साथ परोसा जाता है। आप इसे वहां पर ट्राई कर सकते हैं।
फ्राइड ऑक्टोपस यहां बनाया जाने वाला फेमस डिश में से एक है। यह डिश छोटे-छोटे ऑक्टोपस में हरी मिर्च, लहसुन और नमक डालकर तैयार की जाती है। साथ ही इसमें डालने के लिए एक जड़ी बूटी सॉस भी तैयार की जाती है और फिर तले हुए ऑक्टोपस के साथ परोसा जाता है।
यह भी पढ़ें : कोरोना के नये वेरिएंट JN.1 से बचना है तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदें
अगर आपको समुद्री भोजन पसंद है और आप समुद्र की सुंदरता का आनंद लेते हुए लक्षद्वीप जाते हैं, तो आप वहां मालाबार पराठा भी ट्राई कर सकते हैं। उनका कहना है कि ये डिश खाने में काफी अच्छी है।
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में गड़बड़ियों की CBI जांच वाली याचिका को सुप्रीम…
सुप्रीम कोर्ट ने पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर सामने की तरफ चेतावनी वाले न्यूट्रिशन लेबल लगाने…
Shahzad Poonawalla vs Swara Bhasker: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में शहजाद पूनावाला और स्वरा…
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में जल्द सुनवाई…
Bihar Flood Muzaffarpur Bagmati River: नेपाल में लगातार बारिश के बाद मुजफ्फरपुर में बागमती नदी…
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर…