Vijay Sethupathi Struggle
Vijay Sethupathi Struggle: दमदार एक्टर विजय सेतुपति अपनी हालिया रिजीज फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हैं. इससे पहले विजय शाहरुख खान की बॉल्कबस्टर फिल्म जवान में विलेन के किरदार में नजर आए थे. इन दो हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने साउथ की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, जैसे विक्रम वेधा, सुपर डीलक्स आदि. तो चलिए जानते हैं विजय सेतुपति से जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते…
विजय सेतुपति ने लगभग 50 फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनके लिए इस मुकाम को हासिल करना आसान नहीं था. अपने करियर के शुरूआती दिनों में विजय ने कैशियर, सेल्समैन, फोन बूथ ऑपरेटर जैसी कई छोटी-मोती जॉब की. ज्यादा पैसों के लिए वह भारत छोड़कर दुबई तक चले गए थे, लेकिन वहां भी बात नहीं बनी. वैसे तो विजय का एक्टिंग से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, लेकिन साउथ के जाने माने डायरेक्टर की उनपर नजर पड़ी और उन्हें वो काफी फोटोजेनिक लगे. तब उन्हीं डायरेक्टर ने विजय को फिल्मों में काम करने की सलाह दी. उनकी उस सलाह को मानकर विजय ने फिल्मों में काम किया और आज उनके नाम का डंका हर जगह देखने को मिलता है.
विजय ने 16 साल की उम्र में ऐसे ही फिल्म नम्मावर (1994) के लिए ऑडिशन दिया, लेकिन कम हाइट की वजह से वो रिजेक्ट हो गए. इसके बाद एक्टर ने पसे के लिए कभी रीटेल स्टोर पर सेल्समैन, फास्ट फूड जॉइंट पर कैशियर, तो कभी फोन बूथ ऑपरेटर के तौर पर काम किया. वहीं जब उन्होंने बिजनेस में हाथ डाला तो वहां भी कुछ नहीं हुआ और इसके बाद वह दुबई चले गए। वहां भी कुछ टाइम बिताकर विजय वापस इंडिया आ गए.
यह भी पढ़ें : 5वें दिन ‘अयलान’ ने दी ‘कैप्टन मिलर’ को मात, शिवकार्तिकेय की साई-फाई फिल्म ने कर डाली धांसू कमाई, जानें कैसी है फिल्म
इसके बाद विजय ने बटोर बैकग्राउंड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की. उन्हें कुछ फिल्मों में हीरो के दोस्त के भी रोल मिले। इसके अलावा उन्होंने कुछ टीवी शोज भी किए, जिनमें फेमस सीरीज पेन भी शामिल है जो मार्च 2006 में आई थी. विजय को बैकग्राउंड आर्टिस्ट के तौर पर काम करने के लिए 250 रुपये मिले थे. एक इंटरव्यू के दौरान विजय ने कहा था कि, उस दौरान मैने सिनेमा के बारे में सीखना शुरू कर दिया था, स्क्रिप्ट क्या होती है, डायलॉग डिलीवरी क्या होती है. ये सब मुझे काम करने के दौरान ही समझ में आया.
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…