देश

UNESCO World Heritage Sites: भारत की 7 प्राकृतिक धरोहरें, जिन्हें यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में चुना

UNESCO World Heritage Sites: भारत के 7 और स्थलों को यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया गया है. फिलहाल, इस सूची में भारतीय धरोहरों की संख्या 62 से बढ़कर 69 हो गई है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी.

इन धरोहरों में महाराष्ट्र के पंचगनी और महाबलेश्वर स्थित डेक्कन ट्रैप, कर्नाटक में सेंट मैरी द्वीप समूह की भूवैज्ञानिक विरासत, मेघालय में मेघालय युग की गुफाएं, नागालैंड की नागा हिल ओफियोलाइट, आंध्र प्रदेश में एर्रा मट्टी डिब्बालु (लाल रेत की पहाड़ियां), आंध्र प्रदेश में तिरुमाला पहाड़ियों की प्राकृतिक विरासत और केरल में वर्कला चट्टानें शामिल हैं.

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यूनेस्को की सूची में इन नए स्थलों को शामिल करना भारत की असाधारण प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है.”

महाबलेश्वर स्थित डेक्कन ट्रैप

महाराष्ट्र के पंचगनी और महाबलेश्वर स्थित डेक्कन ट्रैप को दुनिया के कुछ सर्वोत्तम संरक्षित और अध्ययन किए गए लावा प्रवाहों का घर कहा जाता है. ये विशाल डेक्कन ट्रैप स्थल उस कोयना वन्यजीव अभयारण्य के भीतर स्थित हैं, जो पहले से ही यूनेस्को विश्व विरासत स्थल है.

सेंट मैरी द्वीप समूह

कर्नाटक में सेंट मैरी द्वीप समूह की भूवैज्ञानिक विरासत अपनी दुर्लभ स्तंभाकार बेसाल्टिक चट्टान संरचनाओं के लिए जानी जाती है. यह द्वीप समूह उत्तर क्रेटेशियस काल का है, जो लगभग 85 मिलियन वर्ष पूर्व का भूवैज्ञानिक चित्रण को दर्शाता है.

मेघालय युग की गुफाएं

इसके अलावा, मेघालय में मेघालय युग की गुफाएं, यहां की आश्चर्यजनक गुफा प्रणालियां, विशेष रूप से माव्लुह गुफा, होलोसीन युग में मेघालय युग के लिए वैश्विक संदर्भ बिंदु के रूप में काम करती हैं, जो महत्वपूर्ण जलवायु और भूवैज्ञानिक परिवर्तनों को दर्शाती हैं.

नागा हिल ओफियोलाइट चट्टानें

नागालैंड की नागा हिल ओफियोलाइट चट्टानों का एक दुर्लभ प्रदर्शन है. ये पहाड़ियां महाद्वीपीय प्लेटों पर उभरी हुई महासागरीय परत का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो टेक्टोनिक प्रक्रियाओं और मध्य-महासागरीय रिज की गतिशीलता की गहरी अंतर्दृष्टि प्रदान करती हैं.

आंध्र प्रदेश में एर्रा मट्टी डिब्बालु

आंध्र प्रदेश में एर्रा मट्टी डिब्बालु भी प्राकृतिक धरोहर में शामिल है. विशाखापत्तनम के पास आकर्षक लाल रेत की संरचनाएं अद्वितीय पुरा-जलवायु और तटीय भू-आकृति विज्ञान संबंधी विशेषताओं को दर्शाती हैं, जो पृथ्वी के जलवायु इतिहास और गतिशील विकास को प्रकट करती हैं.

तिरुमाला पहाड़ी

आंध्र प्रदेश में तिरुमाला पहाड़ियों की प्राकृतिक विरासत ऐसी है कि यह अपार्चियन नादुरुस्ती (अनकन्फॉर्मिटी) और प्रतिष्ठित सिलाथोरनम (प्राकृतिक मेहराब) की विशेषता वाले अत्यधिक भूवैज्ञानिक स्थल के रूप में महत्व रखती हैं.

वर्कला चट्टानें

वर्कला चट्टानें केरल के समुद्र तट के किनारे स्थित हैं. ये सुंदर चट्टानें, प्राकृतिक झरनों और आकर्षक अपरदनकारी भू-आकृतियों के साथ, मायो-प्लियोसीन युग के वर्कल्ली संरचना को उजागर करती हैं, जो वैज्ञानिक और पर्यटन दोनों ही दृष्टि से मूल्यवान हैं.

भारत ने जुलाई 2024 में नई दिल्ली में विश्व विरासत समिति के 46वें सत्र की भी गर्व से मेजबानी की. इस सत्र में 140 से अधिक देशों के 2,000 से अधिक प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया.


ये भी पढ़ें: राजस्थान का शापित गांव जहां रातों रात गायब हो गई थी पूरी आबादी, आखिर क्या हुआ था ऐसा, सच्चाई जानकर चकरा जाएगी सर


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

World Mental Health Day: डिप्रेशन और तनाव को कोसों दूर रखेगा बस रोज का ये छोटा सा नियम

Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…

9 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धारा 163 लागू: त्योहारों पर पुलिस का कड़ा पहरा, घर से निकलने से पहले जान लें क्या हैं पाबंदियां

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट…

13 minutes ago

लाहौर बना महिलाओं के लिए ‘डेंजर जोन’: 8 महीने में रेप के 498 मामले दर्ज, हर 6 घंटे में एक महिला शिकार

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…

25 minutes ago

Dhruv Rathee Detain: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी

Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले…

31 minutes ago

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

40 minutes ago