खेल

Asia Cup 2025 India Vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए भारत को मिला 172 रन का लक्ष्य

Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने भारत को दुबई में जारी एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में जीत के लिए 172 रन का टारगेट दिया है. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने मजबूत शुरुआत के बावजूद 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए. पाकिस्तान की सलामी जोड़ी के रूप में साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने 2.3 ओवरों में 21 रन जुटाए. फखर 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए.

यहां से साहिबजादा फरहान ने सईम अयूब के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन जुटाए. सईम ने 17 गेंदों में 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. हुसैन तलत चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. उन्होंने 11 गेंदों में 10 रन बनाए, जबकि साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 58 रन जोड़े. उनकी इस पारी में 3 छक्के और 5 चौके शामिल रहे.

पाकिस्तानी टीम ने 115 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया था. यहां से मोहम्मद नवाज ने कप्तान सलमान आगा के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को चुनौतीपूर्ण स्थिति तक पहुंचा दिया. पारी के 18वें ओवर में पाकिस्तान ने 17 रन जुटाए. 18.3 ओवर में मोहम्मद नवाज रन आउट हुए. नवाज ने टीम के खाते में 21 रन जोड़े, जबकि सलमान आगा ने 17 रन की पारी खेली.

शिवम दुबे ने चटकाए 2 विकेट

भारत की ओर से शिवम दुबे ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट हाथ लगे. एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरी बार भिड़ंत हो रही है. 14 सितंबर को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. फैंस को उम्मीद है कि भारत एक बार फिर एशिया कप में पाकिस्तान को शिकस्त देगा.

पाकिस्तान टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में अब तक भारत के खिलाफ सिर्फ एक ही मैच जीत सका है. खिताबी मुकाबले में पहुंचने के लिहाज से यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है.


ये भी पढ़ें: IND vs PAK Asia Cup: मैच से पहले R Ashwin का फूटा गुस्सा, No Handshake विवाद पर पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

10 seconds ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

1 hour ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

1 hour ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

10 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

11 hours ago