देश

Unified Pension Scheme: भारतीय रेलवे के 8 लाख कर्मचार‍ियों को मिलेगा मोदी सरकार की इस नई योजना का लाभ, जेसीएम सचिव ने बताई UPS की अहमियत

India News: मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत पेंशन देने का ऐलान किया है. यूपीएस को लेकर एआईआरएफ के महासचिव और जेसीएम सचिव (कर्मचारी पक्ष) शिव गोपाल मिश्रा ने कई बातें मीडिया से कहीं. उन्होंने कहा— UPS से रेलवे के 8 लाख कर्मचार‍ियों समेत 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ मिलेगा.

पुरानी पेंशन योजना और नई पेंशन योजना में मूल अंतर ये है कि ओपीएस नॉन कॉन्ट्रीब्यूट्री थी और एनपीएस कॉन्ट्रीब्यूट्री है. इसमें 10 प्रतिशत कर्मचारी का भी कटेगा, ये पहले भी कटता था, लेकिन वो ब्यास के साथ रिटर्न हो जाता था.

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने नीति बदली है और जिस तरीके से नीति बदली है, उससे तमाम लोगों को संतोष है कि कम से कम उनको रिटायरमेंट के समय पैसे मांगने के लिए मजबूर नहीं होंगे और किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा. पेंशन के जरिए वो अपना गुजारा कर लेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी से मेरी सार्थक बातें हुईं: शिव गोपाल मिश्रा

शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि इसके पहले दी जा रही पेंशन सरकारी कर्मचारियों के हित में नहीं थी. इसमें लोगों को पेंशन के नाम पर 800,1200 और 1500 रुपए द‍िए जा रहे थे. लेकिन अब कर्मचारियों के सुनिश्चित पेंशन दिया जाएगा. उनको महंगाई राहत भी दिया जाएगा. ओपीएस में लाए गए प्रावधान कर्मचारियों को राहत देने वाले हैं. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात हुई. उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को दोहराया. हमने भी इस लक्ष्य को पाने में कर्मचारियों के पूर्ण सहयोग की बात कही है.

राज्य सरकारें भी इस योजना को अपना सकेंगी

बता दें कि इस योजना से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को तो फायदा होगा ही, बल्कि राज्य सरकारों को भी ये योजना चुनने का विकल्प दिया जाएगा. यदि राज्य सरकारें यूपीएस का विकल्प चुनती हैं, तो लाभार्थियों की संख्या लगभग 90 लाख होगी. सरकार के मुताबिक एरियर पर 800 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. पहले वर्ष में वार्षिक लागत वृद्धि लगभग 6,250 करोड़ रुपये होगी. यह योजना 1 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगी.

एनपीएस और यूपीएस को चुनने का विकल्प

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को एनपीएस और यूपीएस के बीच चयन करने का विकल्प दिया जाएगा. केंद्र सरकार के एनपीएस ग्राहकों को यूपीएस पर स्विच करने का विकल्प भी दिया जाएगा.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

7 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

7 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

7 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

8 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

8 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

9 hours ago