खेल

शिखर धवन के संन्यास पर रोहित शर्मा ने कहा, ‘आपने हमेशा दूसरे छोर से मेरा काम आसान किया’

दिग्गज भारतीय ओपनर शिखर धवन ने शनिवार को इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया. 38 साल का खब्बू बल्लेबाज फैंस के बीच ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर हैं. टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के साथ धवन का रिश्ता बेहद खास रहा है. दोनों ने लंबे समय तक बतौर ओपनिंग जोड़ी एक दूसरे का साथ दिया है. शिखर धवन ने 12 साल तक खेल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग साझेदारियों में से एक के रूप में अपनी प्रतिष्ठा बनाई.

धवन के संन्यास की घोषणा के बाद, रोहित ने खेल और देश के प्रति उनकी सेवाओं के लिए ‘द अल्टीमेट जट्ट’ को धन्यवाद दिया.

रोहित शर्मा ने धवन के लिए पोस्ट में लिखा, “कमरे साझा करने से लेकर मैदान पर जीवन भर की यादें साझा करने तक. आपने हमेशा दूसरे छोर से मेरा काम आसान किया. बेहतरीन जाट.

हिटमैन और गब्बर ने 117 मौकों पर एक साथ बल्लेबाजी की और 5193 रन बनाए, जिसमें 18 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं. उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी 2018 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 210 रन की साझेदारी थी. 117 पारियों में उन्होंने 45.15 की औसत से साझेदारी बनाए रखी.

रोहित और धवन के नाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में तीसरी सबसे सफल बल्लेबाजी साझेदारी हैं. उनसे पहले, सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली और रोहित शर्मा-विराट कोहली के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हैं. धवन-रोहित की जोड़ी ने सबसे सफल साझेदारियों की सूची में आठवें स्थान पर भी अपनी जगह बनाई.

धवन के 13 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में, जिसमें उन्होंने 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैच खेले, तीनों प्रारूपों में क्रमशः 2315, 6793 और 1579 रन बनाए.

अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के साथ-साथ, धवन ने आईपीएल में दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और पंजाब का प्रतिनिधित्व किया, जहां उन्होंने 222 मैच खेले और 6769 रन बनाए, जिसमें दो शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं.

भारत के लिए धवन की आखिरी उपस्थिति दिसंबर 2022 में चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में थी, जबकि उनका आखिरी टी20 जुलाई 2021 में श्रीलंका में था. उन्होंने 2018 के बाद से भारत के लिए कोई टेस्ट नहीं खेला है.

ये भी पढ़ें- ‘मिस्टर आईसीसी’ के नाम से मशहूर ‘गब्बर’ की धाक को सचिन-कोहली भी करते हैं सलाम

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पीएम मोदी को भेंट की मां गंगा की प्रतिकृति और हर्षिल का राजमा, सीएम धामी संग कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर हुई चर्चा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात…

6 minutes ago

जम्मू-कश्मीर: चुनौतियां और संघ’ का भव्य विमोचन: डॉ. नसीब अली बोले-“संघ को समझना आसान नहीं, उसके काम को समझने की ज़रूरत”

कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में चाणक्य वार्ता प्रकाशन समूह द्वारा आयोजित समारोह में…

9 minutes ago

दिल्ली पहुंचते ही एक इच्छा पर लगा ब्रेक! सख्त वीजा शर्तों के बीच पाक मंत्री को किस बात की नहीं मिली इजाजत?

India-Pakistan Relations: केवल SCO बैठक तक सीमित रहेगा पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक का भारत दौरा,…

12 minutes ago

अमित शाह से मुलाकात के बाद बढ़ा आत्मविश्वास- कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीवाई विजयेंद्र

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात…

34 minutes ago

बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की पहली स्वदेशी वैक्सीन पर क्या बोले पीएम मोदी?

बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की पहले वैक्सीन आ गई है. इसपर खुशी जताते हुए…

41 minutes ago