देश

यूपी में करीब 8 हजार गैर-मान्यता प्राप्त मिले मदरसे, इस जिले में सबसे ज्यादा रही धांधली

उत्तर -प्रदेश में करीब 2 महीनों से मदरसों में चल रहा सर्वे अब पूरा हो चुका है. रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड जगमोहन सिंह के मुताबिक सर्वे रिपोर्ट में करीब 8 हजार गैर-मान्यता प्राप्त मदसे मिले हैं. सोमवार तक सभी सर्वे अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट जिले के डीएम को सौंप दी है. इस सबंध में सभी जिले के जिलाधिकारी 15 नवंबर तक सर्वे की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यलय भेजेंगे.

यूपी के मदरसों में 10 सितंबर से सर्वे कराया जा रहा था, सर्वे में मदरसों की आय के स्रोत और इन्हें संचालित करने वाली संस्था सहित वर्तमान स्थिति के बारे में सवाल पूछे गए थे. इस दौरान उन मदरसों की लिस्ट तैयार की गई है जो गैर-मान्यता प्राप्त है और जिनकों सरकार से कोई भी आर्थिक मदद नहीं मिलती है.

मुरादाबाद में सबसे ज्यादा गैर मान्यता प्राप्त मदरसे

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद सूबे के सभी जिलों में सर्वे कराए गए थे. इस दौरान मुरादाबाद जिले में सबसे ज्यादा गैर मान्यता प्राप्त मदरसे  मिले हैं. जबकि इस सूची  में दूसरे नंबर पर बिजनौर और तीसरे पर बस्ती जिला शामिल है.

मान्यता प्राप्त  16,513 मदरसे

यूपी मदरसा शिक्षा परिषद के अनुसार प्रदेश में मान्यता प्राप्त मदरसों की संख्या 16,513  हैं. योगी सरकार ने इन मदरसों की जांच कराने के लिए सर्वे का निर्देश दिया था. सभी मदरसों में सर्वे के बाद करीब 8 हजार गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं. इस तरह से सूबे में कुल मदरसों की संख्या बढ़कर 24 हजार से अधिक हो गई है जिसमें मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त दोनों मदरसें शामिल हैं.

देवबंद दारुल उलूम भी गैर-मान्यता प्राप्त

सर्वे के दौरान प्रदेश में कई ऐसे मदरसे शामिल हो जो 100 साल से ज्यादा पुराने हैं. इनमें सबसे पुराने मदरसों में से 156 साल पुराना देवबंद दारुल उलूम  मदरसा भी शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या सिखाती है श्रावण पुत्रदा एकादशी की कथा? जानिए इसका असली महत्व

Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…

1 minute ago

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

10 minutes ago

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

18 minutes ago

अमित शाह ने बिहार CM सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, सुशासन और विकास कार्यों की सराहना

Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…

20 minutes ago

ॐ के आकार का द्वीप: जहां नर्मदा नदी में बसती है आस्था

Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…

22 minutes ago