उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में आज होगा भारत एक्सप्रेस का मेगा कॉन्क्लेव ‘महाकुंभ: माहात्म्य पर महामंथन’

Mahakumbh: Mahatmya Par Mahamanthan: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में महाकुंभ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 तक प्रयागराज में दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन ‘महाकुंभ’ आयोजित किया जाएगा. गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में पवित्र डुबकी लगाने और आशीर्वाद पाने के लिए इस पुण्य आयोजन में करोड़ों की संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है.

हर 12 साल में एक बार होने वाले महाकुंभ में साधु-संत और नागा साधु एकत्रित होते हैं. तमाम हिंदू संगठनों के अखाड़े इस मेले की शोभा बढ़ाते हैं. अनुमान है कि इस बार विश्व भर से लगभग 45 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज में संगम किनारे होने वाले इस पुण्य आयोजन में शामिल होंगे.

यूपी के दोनों डिप्टी सीएम मुख्य अतिथि

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क लगातार महाकुंभ की खबरें प्रमुखता से प्रसारित कर रहा है. इस कड़ी में भारत एक्सप्रेस प्रयागराज शहर में शुक्रवार (10 जनवरी) को ‘महाकुंभ: माहात्म्य पर महामंथन’ नाम का मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है. शुक्रवार सुबह 11 बजे से भारत एक्सप्रेस के समाचार चैनल, वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसका प्रसारण लगातार किया जाएगा.

इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय भी मौजूद रहेंगे. उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी और सुनील शर्मा के अलावा विभिन्न अखाड़ों के प्रमुख, साधु-संत और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इस आयोजन में भाग लेंगे.

ये गणमान्य अतिथि होंगे शामिल

¤ ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

¤ केशव प्रसाद मौर्य, उप-मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार

¤ नंद गोपाल नंदी, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

¤ सुनील शर्मा, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

¤ महंत सत्य गिरि, अध्यक्ष आवाहन अखाड़ा

¤ महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री, सचिव श्रीपंचायती निर्मल अखाड़ा

¤ अजय कुमार सोनकर, वैज्ञानिक

¤ संजय सिंह ADRM प्रयागराज

¤ शशि कांत त्रिपाठी, CPRO NCR Northern Central Railway

¤ विवेक मिश्रा जॉइंट डायरेक्टर, सेंट्रल हॉस्पिटल महाकुंभनगर

¤ महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज

¤ महामंडलेश्वर डॉ. बालेश्वर दास जी महाराज, अध्यक्ष दिगंबर अखाड़ा

¤ हिमालयन योगी महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि जी महाराज

¤ श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज, श्री दूधेश्वर मंदिर पीठाधीश्वर, अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता जूना अखाड़ा और अध्यक्ष दिल्ली संत मंडल

¤ महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर दास (रामायणी) प्रवक्ता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और संत समिति, महामंत्री दिल्ली संत महामंडल

¤ महंत रवींद्र पुरी, निरंजनी अखाड़ा, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

¤ राजीव नारायण मिश्रा, DIG PAC महाकुंभनगर

¤ सत्य विजय जी, प्रांत सेवा प्रमुख RSS

¤ कुंवर डॉ. रवींद्र सिंह, प्रदेश सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ BJP

¤ प्रमोद शर्मा, CFO महाकुंभ

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

23 minutes ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

34 minutes ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

8 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

9 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

10 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

10 hours ago